फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh's stature will increase in the world... Hosting of South Asian and Indian Open Race Walking Championship

Chandigarh News: चंडीगढ़ का विश्व में बढ़ेगा कद... साउथ एशियन और इंडियन ओपन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप की मिली मेजबानी

Fri, 22 Dec 2023 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh's stature will increase in the world... Hosting of South Asian and Indian Open Race Walking Championship
चंडीगढ़। सेक्टर-7 में बने नए सिंथेटिक ट्रैक पर राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक कराने के बाद एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) चंडीगढ़ को पहला इंटरनेशनल स्तर का एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी दे रहा है। एएफआई डोमेस्टिक कैलेंडर 2024 का पहला अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप कराने जा रहा है। इसके तहत 30-31 जनवरी को दो दिवसीय साउथ एशियन और इंडियन ओपन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप चंडीगढ़ में होगी। चैंपियनशिप में साउथ एशिया के 300 से अधिक एथलीटों में हिस्सा लेने की संभावना है। इनमें अधिकतर अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीट होंगे। इन चैंपियनशिप की खास बात यह होगी कि एथलीटों को इन चैंपियनशिप के जरिए पेरिस 2024 का टिकट मिल सकता है। इन दोनों चैंपियनशिप की मेजबानी मिलने से चंडीगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन में काफी उत्साह है। वर्ल्ड मैप पर शहर आ जाएगा
विज्ञापन

चंडीगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी रविंदर चौधरी ने खुशी जताते हुए कहा कि एएफआई की ओर से इतने बड़े इवेंट को चंडीगढ़ को दिया जाना शहर के लिए बड़ी उपलब्धि है। इस इवेंट के जरिए चंडीगढ़ एथलेटिक्स में विश्व के नक्शे पर आ जाएगा। चौधरी ने बताया कि वॉकिंग चैंपियनशिप इवेंट में रेस वॉक के कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट एथलीट भी हिस्सा लेंगे। इस इवेंट के लिए शहर में 500 मीटर का रोड शामिल होती है। इसमें लड़के और लड़कियों के लिए 20 किलोमीटर के इवेंट रखे गए।
विज्ञापन

हंगरी, इटली, ऑस्ट्रेलिया और मलयेशिया से आएंगे जज
रविंदर चौधरी ने बताया साउथ एशियन और इंडियन ओपन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में इवेंट को देखने वाले पैनल में विदेशों के जज आ रहे है। जजों के पैनल में हंगरी से सोमा, इटली से मारा बेलतानी, ऑस्ट्रेलिया से स्कॉट नेलसेन और मलेशिया से कु बेंग शामिल हैं। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि पिछले दिनों हांगकांग से सुंग तुंग चंडीगढ़ का दौरा कर गए। इन्होंने वॉकिंग चैंपियनशिप के लिए रूट का तैयार करना है। इन्होंने सुखना लेक वाला एरिया पसंद किया है क्योंकि इस रूट की सड़कें चौड़ी हैं और वाहनों की आवाजाही भी कम रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed