{"_id":"61c07f752c81182397430ccb","slug":"chandigarh1640005493","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयागांव: नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में नाबालिग लड़के पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नयागांव: नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में नाबालिग लड़के पर मुकदमा दर्ज
Mon, 20 Dec 2021 06:34 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (पंजाब)
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 06:34 PM IST
सार
थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। आरोपी के मोबाइल की लोकेशन जांची जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी भी नाबालिग है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाके मे पुलिस ने नाबालिग लड़के पर एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को अभी मामले मे कोई सुराग नहीं मिला है। पीड़ित एवं आरोपी दोनों ही प्रवासी हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सिंघा देवी निवासी नाबालिग लड़की के भाई ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह सिंघा देवी कॉलोनी मे किराये के मकान मे रहते हैं और पिता के साथ मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। शनिवार दोपहर जब वह खाना खाने घर पर आया तो उसने देखा कि उसकी नाबालिग छोटी बहन घर पर नहीं थी।
विज्ञापन
छानबीन करने पर जब कोई सुराग नहीं मिला तो उसने इस मामले मे पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने पड़ोस मे ही रहने वाले नाबालिग लड़के पर अपनी बहन के अपहरण का शक जाहिर किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं मे मामला दर्जकर लिया है। थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। आरोपी के मोबाइल की लोकेशन जांची जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी भी नाबालिग है।