फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh will not have weekend curfew, administration postpones

चंडीगढ़ में नहीं लगेगा वीकेंड कर्फ्यू, प्रशासनिक अधिकारी बोले- ऐसा करने से कोई लाभ नहीं होगा

Tue, 30 Jun 2020 12:58 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 30 Jun 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh will not have weekend curfew, administration postpones
फाइल फोटो
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने वीकेंड कर्फ्यू लगाने पर विचार करने की बात कही थी। अब इस विचार को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। जानकारी के अनुसार, प्रशासन के कुछ अधिकारी इसके पक्ष में नहीं हैं इसलिए इसे अभी टाल दिया गया है।
विज्ञापन


बीते बुधवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में शनिवार और रविवार को शहर की सभी दुकानों को बंद करने और लोगों के बाहर निकलने पर रोक लगाने को लेकर चर्चा की गई थी। प्रशासक ने कहा था कि लोग शहर में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे ही चलता रहा तो वीकेंड पर कर्फ्यू लगाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा। कुछ अधिकारियों की तरफ से भी कहा गया था कि अगर इसी रफ्तार से कोरोना के मामले बढ़ते रहे तो पंजाब की तरह ही शहर में भी शनिवार और रविवार को वीकेंड कर्फ्यू लगा देना चाहिए। हालांकि अब इसे टाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासक के एडवाइजर मनोज परिदा से इस बारे बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में फिलहाल ऐसी सख्ती बरतने की जरूरत नहीं है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि पंजाब सरकार के फैसले से खास फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि यह वायरस हफ्ते के सातों दिन हो सकता है, सिर्फ शनिवार और रविवार को ही नहीं होगा।


उन्होंने बताया कि फिलहाल प्रशासन इस पर विचार नहीं कर रहा है। हालांकि प्रशासन के अधिकारियों ने माना कि अगले एक-दो महीने के अंदर कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलेगा। इस कारण सावधानी की आवश्यकता है। आने वाले समय में जरूरत पड़ी तो शहर में कर्फ्यू लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed