{"_id":"635a4f4fadeedc23326cb81f","slug":"chandigarh-transport-department-procured-20-hvac-buses-to-run-on-long-routes","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: चंडीगढ़ से अब कटड़ा, जयपुर, अबोहर के लिए मिलेगी बस सेवा, परिवहन विभाग ने खरीदीं 20 एचवीएसी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: चंडीगढ़ से अब कटड़ा, जयपुर, अबोहर के लिए मिलेगी बस सेवा, परिवहन विभाग ने खरीदीं 20 एचवीएसी बसें
Thu, 27 Oct 2022 03:16 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 27 Oct 2022 03:16 PM IST
सार
ये बसें जयपुर के दो रूट के अलावा फतेहाबाद, अबोहर, चंडीगढ़-बटाला बाया डेरा ब्यास, जम्मू-कटड़ा, पठानकोट, हरिद्वार, अमृतसर, लुधियाना, झज्जर, शिमला और मनाली के लिए चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
सीटीयू बस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ से जयपुर, कटड़ा, मनाली, अबोहर, अमृतसर और फतेहाबाद जाने वालों के लिए खुशखबरी है। परिवहन विभाग ने लंबे रूट पर चलने के लिए 20 एचवीएसी (हीट वेंटिलेशन एयर कंडीशनर) बसें खरीदी हैं। इन सभी के लिए रूट तय कर लिए गए हैं और हरी झंडी दिखाने के लिए प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित से समय मांगा गया है।
विज्ञापन
इन बसों के शुरू होने के बाद लोगों को पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, राजस्थान, उत्तराखंड के कई जिलों के लिए सीधी बसें मिलने लगेंगी। ये बसें जयपुर के दो रूट के अलावा फतेहाबाद, अबोहर, चंडीगढ़-बटाला बाया डेरा ब्यास, जम्मू-कटड़ा, पठानकोट, हरिद्वार, अमृतसर, लुधियाना, झज्जर, शिमला और मनाली के लिए चलाई जाएंगी। इनमें से अमृतसर, लुधियाना, शिमला और मनाली के लिए पहले से ही बसें चल रही हैं लेकिन अतिरिक्त बसों के आने के बाद इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
अभी मनाली के लिए चंडीगढ़ से सीटीयू की सिर्फ रात में बस चलती है लेकिन अब दिन में भी बस चलनी शुरू हो जाएगी। परिवहन विभाग के निदेशक प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि लांग रूट पर बसों की सेवा को बेहतर बनाने के लिए ही कई नए रूट शुरू किए जा रहे हैं। रूट के शुरू होने के बाद लोगों के बेहतर रिस्पांस की उम्मीद है। लोगों की मांग को देखते हुए ही रूट तय किए गए हैं। प्रशासक द्वारा उद्घाटन के साथ ही इन्हें शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
लंबे समय से थी वैष्णो देवी के लिए बस चलाने की मांग
चंडीगढ़ से कटड़ा के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग लंबे समय से हो रही थी। अब लोगों की यह मांग पूरी हो जाएगी। सिर्फ कटड़ा ही नहीं, हरिद्वार के लिए भी सीटीयू सीधी बस चलाने जा रहा है। इसके लिए कई पर्यटन स्थलों के लिए भी सीधी बसें शुरू हो रही हैं। बता दें कि सीटीयू की एसी बसें अन्य रोडवेज की बसों से काफी सस्ती होती हैं इसलिए इनकी मांग भी काफी रहती है।
लोकल रूट पर भी 40 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाएंगे प्रशासक
प्रशासक पुरोहित लांग रूट के साथ लोकल रूट पर भी चलने वाली 40 इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। ये बसें मुख्य रूप से पांच रूटों पर चलेंगी। इनमें न्यू मलोया कॉलोनी से मनसा देवी वाया डड्डूमाजरा गांव व अन्य, न्यू मलोया कॉलोनी से रामदरबार, आईएसबीटी-43 से मनसा देवी वाया सेक्टर-44/51, 45, 46, 47 मार्केट, रामदरबार व अन्य, आईएसबीटी-43 से बहलाना वाया अटावा और मलोया से मनसा देवी वाया सेक्टर-26 अनाज मार्केट व अन्य के लिए चलेंगी।