{"_id":"5bc043e8bdec224ff659d5dd","slug":"chandigarh-traffic-police-pick-up-lady-car-from-no-parking","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने उठाई नो पार्किंग में खड़ी कार, तो भड़की महिला बोली- आईएएस अफसर हूं, देख लूंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने उठाई नो पार्किंग में खड़ी कार, तो भड़की महिला बोली- आईएएस अफसर हूं, देख लूंगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ सेक्टर-8, डी मध्य मार्ग के स्लिप रोड पर नो पार्किंग जोन में खड़ी कार (नंबर पीबी08सीएन-0225) को ट्रैफिक पुलिस ने टो किया तो कार मालकिन बरस पड़ी। महिला ने ट्रैफिक पुलिस के एएसआई प्रेम को अपनी पहचान एक आईएएस अधिकारी के रूप में बताते हुए कहा कि उनकी गाड़ी नहीं छोड़ी गई तो वह उन्हें देख लेंगी।
उन्होंने पुलिस को उनकी कार को टो वैन से नीचे उतारने को कहा लेकिन पुलिसकर्मी महिला को समझाते रहे कि उनकी कार का चालान किया जा चुका है। अब गाड़ी को चालान के भुगतान के बिना छोड़ना मुमकिन नहीं है लेकिन महिला उनकी कोई बात सुनने को तैयार नहीं हुई। ट्रैफिक पुलिस ने महिला की बदसलूकी और धमकाने की पूरी घटना को बॉडी कैमरे के जरिए रिकॉर्ड कर लिया।
पुलिस सेक्टर-8,डी से गाड़ी को टो कर पुलिस लाइन ले जा रही थी। पुलिसकर्मी सेक्टर-8,सी पहुंचे ही थे कि महिला ने वहां आकर रौब झाड़ना शुरू कर दिया। मौके पर भीड़ लग गई। वहां खड़े एक व्यक्ति ने बताया कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के कार को नहीं छोड़ने पर महिला ने पुलिस विभाग के कई उच्चाधिकारियों को फोन किए और ट्रैफिक कर्मियों से बात करवाई लेकिन पुलिसकर्मियों ने सीनियर अधिकारियों से गाड़ी का चालान कर दिए जाने की मजबूरी जताई।
विज्ञापन
ट्रैफिक के पुलिसकर्मी महिला से उनकी पहचान पूछते रहे लेकिन उन्होंने न तो पुलिस को उनका नाम बताया और न ही कोई अन्य पहचान बताई। इसके बाद पुलिसकर्मी कार को टो कर ट्रैफिक लाइन जमा कराने निकल गए।