फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh tourism roadmap will be ready in two months

इंटरनेशनल स्तर पर प्रमोट होगा चंडीगढ़ टूरिज्म

Tue, 14 Jul 2015 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 14 Jul 2015 12:54 PM IST
विज्ञापन
chandigarh tourism roadmap will be ready in two months

देश भर की 100 स्मार्ट सिटी लिस्ट में शामिल होने के प्रयास में चंडीगढ़ अब टूरिज्म को इंटरनेशनल स्तर पर प्रमोट करने की तैयारियों में जुट गया है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन के टूरिज्म विभाग ने साल भर के अंदर पूरा टूरिज्म एक्शन प्लान तैयार करने का फैसला किया है। देश-दुनिया से टूरिस्टों को लुभाने के लिए रोड़ मैप तैयार किया जा रहा है। अगले दो महीने में टूरिज्म एक्शन प्लान को लेकर पूरी रिपोर्ट एडवाइजर को सौंपी जाएगी। इसके तुरंत बाद इस पर प्रशासन काम करना शुरू कर देगा।
विज्ञापन


यूटी के गृहसचिव और टूरिज्म विभाग के चेयरमैन अनुराग अग्रवाल ने बताया कि शहर में टूरिज्म को अपग्रेड करने की ढेरों संभावनाएं हैं। लेकिन उन्हें तलाशने के लिए अभी तक सही तरीके से प्रोग्राम तैयार नहीं किया गया। अग्रवाल ने बताया कि स्पेन स्थित वर्ल्ड टूरिज्म आर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूटीओ) को भी इस प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। डब्ल्यूटीओ दुनिया भर के 117 देशों में टूरिज्म प्रमोशन पर काम कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से डब्ल्यूटीओ से जुड़े डा. हर्षवर्धन की देखरेख में चंडीगढ़ के टूरिज्म एक्शन प्लान को तैयार किया जाएगा। हर्षवर्धन इंटरनेशनल स्तर पर टूरिज्म प्रमोशन को लेकर कई प्रोजेक्ट पर सफलतापूर्वक काम कर चुके हैं। पंजाब टूरिज्म के लिए भी इन्होंने प्रोग्राम तैयार किया था।

दो महीने तक एक्सपर्ट टीम करेगी शहर का दौरा

chandigarh tourism roadmap will be ready in two months

चंडीगढ़ में टूरिज्म के बेहतर विकास को लेकर डा. हर्षवर्धन की देखरेख में दो महीने 10 से 15 लोगों की पूरी टीम चंडीगढ़ और आसपास के एरिया का सर्वे करेगी। सर्वे में चंडीगढ़ आने वाले टूरिस्ट को होने वाली दिक्कतों के बारे में भी विस्तार से सर्वे किया जाएगा। चंडीगढ़ में टूरिज्म को लेकर लोगों से भी राय ली जाएगी।

ली कार्बूजिए की 50वीं पुण्यतिथि में जुटेंगे नामी लोग:
चंडीगढ़ प्रशासन सितंबर में ली कार्बूजिए की 50वीं पुण्यतिथि पर कई बड़े आयोजन करने जा रहा है। यह करीब एक महीने तक होंगे। सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट म्यूजियम में शहर के हेरिटेज थीम पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा मशहूर आर्किटेक्ट विलियम करटेस, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर राहुल मल्होत्रा सहित दुनिया भर से कई नामी हस्तियां कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।

अनुराग अग्रवाल, चेयरमैन टूरिज्म विभाग ने बताया कि चंडीगढ़ में टूरिज्म को लेकर पूरा एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। दो महीने में इसका रोडमैप तैयार कर लिया जाएगा। डब्ल्यूटीओ के साथ मिलकर प्रोजेक्ट को तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed