फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, Tomorrow, able to watch, movie in Tricity only 75 rupees

कल ट्राइसिटी में 75 रुपये में देख पाएंगे कोई भी फिल्म

Thu, 22 Sep 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, Tomorrow, able to watch, movie in Tricity only 75 rupees
चंडीगढ़। ट्राइसिटी के मल्टीप्लेक्स ग्रुप ने 23 सितंबर को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस मनाने का फैसला किया है। इस वजह से सभी सिनेमा थिएटर में लोग सभी फिल्मों की टिकट को 75 रुपये में खरीद सकेंगे। हालांकि ऑनलाइन टिकट खरीदने पर लोगों को अलग से ऑनलाइन फीस देनी होगी लेकिन ऑफलाइन टिकट पर लोगों को 75 रुपये ही चुकाने होंगे।
विज्ञापन

सिनेमा थिएटर में रिकलाइनर की टिकट सामान्य ही होगी। इसके अलावा सभी वर्गों की टिकट 75 रुपये में ही मिलेगी। लोग ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं। मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने बीते दो सितंबर को ऐलान किया था कि 16 सितंबर को देशभर में राष्ट्रीय सिनेमा दिवस मनाया जाएगा हालांकि इस दिन थिएटर्स ने 75 रुपये टिकट करने से इंकार कर दिया। इसके बाद फैसला लिया गया कि 23 सितंबर को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस मनाया जाएगा और इसी दिन लोगों को 75 रुपये में कोई भी फिल्म देखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed