{"_id":"58f5cfe2beb2336f9396b8ac7e46c9de","slug":"chandigarh-to-mumbai-flight-of-go-air","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूज: अब चंडीगढ़ से 6 शहरों को सीधी फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूज: अब चंडीगढ़ से 6 शहरों को सीधी फ्लाइट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 26 Jun 2014 02:02 PM IST
विज्ञापन
हवाई यात्रा के शौकीन लोगों के लिए गुड न्यूज, अब गो एयर के माध्यम से आप देश के छह शहरों से कनेक्ट हो जाएंगे। गो एयर की यह सेवा तीन जुलाई से यात्रियों को मिलेगी।
विज्ञापन
गो एयर की यह सेवा अहमदाबाद, बंगलूरू, चेन्नई, गोवा, नागपुर के लिए होगी। यह जानकारी चंडीगढ़ के होटल पार्क प्लाजा में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में गो एयर के सीईओ जार्जियो डे रानी ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गो एयर को चंडीगढ़ से अच्छा रिस्पांस मिला है। चंडीगढ़ से पिछले साल गो एयर को पच्चीस हजार एयर पैसेंजर मिले। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ से गो एयर की योजना अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने की है, लेकिन यह फ्लाइट इस साल नहीं बल्कि अगले साल अप्रैल तक शुरू करेंगे।
विज्ञापन
गो एयर की इंटरनेशनल उड़ान साउथ ईस्ट और गल्फ कंट्री के लिए होगी।
उन्होंने बताया कि गो एयर मेट्रो सिटी से हटकर सोंच रहा है और यहां के ट्रेवल एजेंट्स ने भी सत्तर फीसदी ट्रैफिक को इंटरनेशनल बताया है। अब गो एयर इसी दिशा में काम कर रही है।