फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh tableau will involve Republic Day parade at delhi

गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होगी चंडीगढ़ की झांकी

Tue, 24 Nov 2015 12:08 PM IST
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 24 Nov 2015 12:08 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh tableau will involve Republic Day parade at delhi

चंडीगढ़ का डंका फिर देश भर में बजने वाला है। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की परेड में चंडीगढ़ की झांकी फिर से दिखेगी। खास बात यह है कि इस बार चंडीगढ़ का आर्किटेक्चर वर्क और प्लांड सिटी कॉन्सेप्ट इस झांकी की मुख्य थीम होगी। बहुत-सी झांकियों को पछाड़ते हुए चंडीगढ़ आखिरी 54 में जगह बना चुका है।

विज्ञापन


लेकिन 26 जनवरी की परेड में 14 झांकियां शामिल होनी हैं। आखिरी 14 में चंडीगढ़ का नाम लगभग फाइनल बताया जा रहा है। 24 नवंबर को इसके लिए अहम बैठक होनी है। अंतिम मुहर लगते ही झांकी तैयार करने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


इसी साल चंडीगढ़ के क्रिएटर ली कार्बूजिए की 50वीं डेथ एनीवर्सरी भी मनाई जा रही है। कार्बूजिए की याद में ही झांकी की थीम मॉडर्नाइजेशन आर्किटेक्चर वर्क और उसमें नेचर की खूबसूरती रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांकी में क्या-क्या चीजें दर्शाई जाएं, इसके लिए प्रशासन ने नामी चीफ आर्किटेक्ट्स और एक्सपर्ट्स की टीम बनाई है। इस टीम की मदद से सब चीजें फाइनल की जा रही हैं।

13 साल बाद रॉक गार्डन से हुई शुरुआत :
इससे पहले 2014 में 13 साल बाद चंडीगढ़ की झांकी 26 जनवरी की परेड में शामिल हुई थी। इस झांकी का थीम रॉक गार्डन था। इसमें रॉक गार्डन के वाटर फॉल को मुख्य तौर पर दिखाया गया था।

कांच की चूड़ियों वाली मूर्तियों और टूटे हुए मटकों को भी झांकी में दिखाया गया था। चंडीगढ़ का प्रतीक ओपन हैंड भी इसमें शामिल था। इस परेड में पंजाब और हरियाणा की झांकी को जगह नहीं मिली थी।

2001 से पहले रेगुलर शामिल होती थी झांकी:
2001 से पहले तक परेड में नियमित तौर पर चंडीगढ़ की झांकी निकलती थी। हर साल झांकी का थीम अलग होता था। इसके बाद चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों ने इसमें रुचि लेना बंद कर दिया था। 13 साल के लंबे अंतराल के बाद 2014 में फिर चंडीगढ़ की झांकी शामिल हुई लेकिन 2015 में भी चंडीगढ़ को जगह नहीं मिल पाई।

फ्रांस के राष्ट्रपति होंगे मुख्यातिथि :

इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रैनकोइस हॉलैंडे मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करने वाले हैं। ली कार्बूजिए भी फ्रांस के रहने वाले थे। यह बात भी कहीं न कहीं चंडीगढ़ की दावेदारी को मजबूती दे रही है।


कोट्स...
गणतंत्र दिवस की परेड में चंडीगढ़ की झांकी शामिल होने का नाम फाइनल स्टेज पर है। 54 में चंडीगढ़ का नाम आ चुका है। अंतिम 14 में आने के लिए प्रयास चल रहे हैं। 24 नवंबर को इस पर बैठक होनी है। इस बार आर्किटेक्चर वर्क का थीम झांकी में रहेगा।
-जितेंद्र यादव, डायरेक्टर, टूरिज्म, चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed