फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh stalking news, varnika kundu

वर्णिका कांड: नहीं ले पाई कानूनी राय, प्रेस कांफ्रेंस व सवालों पर मुंह छिपाती रही पुलिस

Wed, 09 Aug 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 09 Aug 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
chandigarh stalking news, varnika kundu
Chandigarh Police - फोटो : File Photo
हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला द्वारा आईएएस की बेटी से छेड़छाड़ मामले में पुलिस चौथे दिन भी चुप्पी साधे रही। ना पुलिस कानूनी राय ले पाई और ना ही प्रेस कांफ्रेंस कर सकी। रोजाना प्रेस कांफ्रेंस का दावा करने वाले पुलिस अधिकारी दिनभर मीडिया के सवालों से मुंह छिपाते रहे। इस प्रकरण में संपूर्ण देश में जमकर हुई किरकिरी के बाद स्मार्ट पुलिस फिसड्डी साबित हुई है।
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात आईएएस की बेटी के साथ वारदात के बाद पुलिस ने जल्द कानूनी राय लेकर किडनैपिंग की धारा पर निर्णय लेने का बयान दिया था। वारदात के चौथे दिन देर रात तक पुलिस अधिकारी कानूनी राय की रिपोर्ट नहीं आने का राग अलापते रहे। 
विज्ञापन


प्रेस कांफ्रेंस की जगह मुंह छिपाती रही पुलिस
सोमवार शाम को एसएसपी ने दावा किया था कि रोजाना शाम को चार बजे मामले में होने वाले अपडेट मीडिया को देने के लिए प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। लेकिन मंगलवार को मीडियाकर्मियों को मैसेज भेजकर जानकारी दी गई कि पीसी नहीं होगी। इससे यह साफ है कि चंडीगढ़ पुलिस के पास मीडिया के सुलगते सवालों के जवाब नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हेडक्वार्टर में माहौल गर्म, रूम में बैठे रहे अधिकारी

chandigarh stalking news, varnika kundu
Varnika Kundu
हेडक्वार्टर में माहौल गर्म, रूम में बैठे रहे अधिकारी
मंगलवार सुबह 10.30 बजे से पुलिस हेडक्वार्टर में वारदात व पुलिस की किरकिरी पर चर्चाएं गर्म रहीं। सभी अधिकारी अपने समय से आकर अपने सरकारी रूम में बैठे रहे। प्रशासक द्वारा लिए मीटिंग में दोपहर डीजीपी तेजिंदर लूथरा पहुंचे थे।

गलतियां ना हों उजागर, थाने में बैन की मीडिया एंट्री
मामले में हर तरफ से घिरी यूटी पुलिस पब्लिक व प्रशासनिक अधिकारियों से अपनी छोटी-बड़ी गलतियां छिपाने में लगी रही। सोमवार की सुबह संबंधित सेक्टर-26 थाने में मीडिया की एंट्री पर बैन कर दी। थाने के मुख्य गेट पर तीन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी। सुबह करीब 11.30 बजे तीन मीडियाकर्मी थाना प्रभारी जसपाल भुल्लर, डीएसपी सतीश कुमार से मिलने पहुंचे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उनका रास्ता रोक लिया। मीडियाकर्मियों द्वारा पूछने पर उन्होंने बताया कि उन्हें ऊपर से आदेश जारी है। मामला तूल पकड़ता देखकर डीएसपी के हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed