फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Social Worker Rohit Kumar will be Honored in Moscow 

सम्मान: कोरोना संक्रमितों के शवों का किया अंतिम संस्कार... रूस में दुनिया देखेगी मानवता की मिसाल

Sat, 20 Nov 2021 01:13 PM IST
निवेदिता वर्मा नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 20 Nov 2021 01:13 PM IST
सार

एक दिसंबर से 6 दिसंबर तक मास्को में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश से तीन लोगों को ही आमंत्रित किया गया है। इनमें अहमदाबाद से मधीश पारिक, उत्तराखंड से शुभम और चंडीगढ़ से रोहित कुमार शामिल हैं।

विज्ञापन
Chandigarh Social Worker Rohit Kumar will be Honored in Moscow 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के साथ रोहित कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के युवा रोहित कुमार के जज्बे को पूरी दुनिया जल्द ही रूस में होने वाले एक कार्यक्रम में देखेगी। कोरोना काल में उनके और उनकी संस्था की ओर से किए गए कार्यों को मास्को में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुत किया जाएगा। रूस की सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दुनिया भर से ऐसे लोगों को आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने कोरोना काल में समाज और देश के लिए बेहतर कार्य किया। भारत से इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तीन लोगों को आमंत्रण मिला है।

विज्ञापन


स्वरमनी फाउंडेशन के संस्थापक रोहित कुमार ने बताया कि अगस्त 2020 में हमें जानकारी मिली कि रशियन सरकार, यूनाइटेड नेशन और रशियन रेडक्रॉस मिलकर कोरोना काल में बेहतर काम करने वाले लोगों को सम्मानित करना चाहते हैं। उनकी यात्रा को दुनिया के सामने रखना चाहते हैं ताकि युवाओं को उनसे प्रेरणा मिल सके। रोहित ने बताया कि हमारे दस्तावेजों के आधार पर साक्षात्कार हुआ। 15 नवंबर को इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन (यूएन) की तरफ से एक पत्र आया, जिसमें बताया गया कि एक दिसंबर से 6 दिसंबर तक मास्को में सम्मान समारोह होना है, जहां उन्हें आमंत्रित किया जा रहा है। पता चला कि कार्यक्रम में देश से तीन लोगों को ही आमंत्रित किया गया है। इनमें अहमदाबाद से मधीश पारिक और उत्तराखंड से शुभम हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने की सराहना, दिल्ली बुलाकर दिया सम्मान
स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए रोहित को मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दिल्ली बुलाकर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही उनके कार्यों के बारे में जानने के बाद सराहना की। रोहित ने बताया कि यह उनका रूस का दूसरा दौरा है। इससे पहले वह 2017 में भी रूस गए थे। इस पूरे कार्य में उनकी टीम और चंडीगढ़ के अधिकारियों का काफी योगदान रहा है। अब टीम को आगे बढ़ाने के लिए और मेहनत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब छोड़ दिया था कर्मचारियों ने हाथ, तब युवाओं ने दिया था साथ
कोरोना काल में लोग बेहद डरे हुए थे। कोरोना संक्रमित शवों को उठाने से जब रेडक्रॉस के कर्मचारियों ने मना कर दिया था तब रोहित और उनकी टीम आगे आई। पीपीई किट पहनकर शवों को अस्पताल से उठाने और अंतिम संस्कार तक का कार्य उनकी टीम ने किया। उनकी ही टीम के सदस्य मोहम्म्द अमजद को राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिल चुका है, वहीं महानायक अमिताभ बच्चन भी उनके कार्यों की प्रशंसा कर चुके हैं। इसके बाद टीम ने निगम के साथ मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरी सामान भी वितरित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed