फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Route Diversion on Independence Day

15 अगस्त को डायवर्ट रहेगा चंडीगढ़ का रूट, देख लीजिए वरना झेलेंगे परेशानी

Mon, 14 Aug 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 14 Aug 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Route Diversion on Independence Day
- फोटो : File Photo
70वें स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न प्रशासनिक कार्यक्रम के चलते पब्लिक के हित में 15 अगस्त की सुबह ट्रैफिक रूट डायवर्ट किया जाएगा। सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में सुबह 7 बजे से लेकर कार्यक्रम संपन्न होने तक आसपास के सड़क व चौराहों पर आम लोगों के वाहनों की एंट्री बैन होगी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद रास्ते खोल दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह 6 बजे से सेक्टर-16,17,22,23 लाइट प्वाइंट से गुरदयाल पेट्रोल पंप, सेक्टर-22ए से उद्योग पथ तक, सेक्टर 16/17 लाइट  प्वाइंट से सेक्टर 16/17/22/23 चौराहा, जनमार्ग से परेड ग्राउंड तक आने वाला रास्ता आम लोगों के लिए बंद रहेगा।
विज्ञापन


इस दौरान सेक्टर-22ए में आम लोग वाहन पार्क नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा जिनके पास पार्किंग पास है, वे सेक्टर-16/17/22/23 चौराहे से जनमार्ग होकर सेक्टर-22 ए में बनाई पार्किंग में वाहन पार्क कर सकेंगे। जबकि, प्रशासनिक कार्यक्रम देखने वालों के लिए सेक्टर-17 स्थित नीलम थिएटर की बैक साइड पार्किंग, फुटबाल स्टेडियम और सर्कस ग्राउंड में पार्किंग व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ट्रैफिक डायवर्ट कर पॉर्किंग के लिए बनवाया जगह

Chandigarh Route Diversion on Independence Day
इसके साथ पंजाब, हरियाणा, हिमाचल से आने वाली सभी लंबे रूट की बसों को बजवाड़ा चौक से होते हुए हिमालय मार्ग के रास्ते आई.एस.बी.टी.-17 पहुंचाया जाएगा। पंजाब राजभवन में होने वाले एट होम कार्यक्रम के शुरू होने से संपन्न होने तक सेक्टर-5,6,7,8 के राउंड अबाउट से लेकर गोल्फ क्लब के टी-प्वाइंट से होकर एडवाइजर निवास तक आम लोगों के लिए रास्ता बंद किया जाएगा।

एट होम कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग अपने वाहनों को प्रशासक के सलाहकार की कोठी के सामने पार्क कर सकते हैं। इसके अलावा गोल्फ क्लब में जाने वाले सभी सदस्य एट होम कार्यक्रम के दौरान खालसा कॉलेज वाली सड़क का इस्तेमाल करेंगे। हरियाणा राजभवन में एट होम कार्यक्रम के दौरान सुखना लेक पार्किंग और हीरा चौक तक आम लोगों के वाहनों पर पाबंदी लगाई गई है। वहीं हरियाणा राजभवन में एट होम कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथि अपने वाहनों को सुखना लेक और यू.टी. गेस्ट हाउस की पार्किंग प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed