फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh: Relatives ransacked ICU of GMCH 32 after death of Patient, security personnel stabbed

Chandigarh: मरीज की मौत से भड़के परिजन, GMCH 32 की आईसीयू में तोड़फोड़, सुरक्षा कर्मी को मारा चाकू

Tue, 14 Feb 2023 12:58 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 14 Feb 2023 12:58 PM IST
सार

जीएमसीएच 32 के ब्लॉक सी के तीसरे तल पर बने आईसीयू में बेड नंबर 5 पर राकेश कुमार नाम का एक मरीज भर्ती था। सूचना के अनुसार मरीज की मौत हो गई थी। इस दौरान तीन लोग आईसीयू में शराब के नशे में पहुंचे और स्टाफ से बदतमीजी करने लगे। स्टाफ ने वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी को बुलाकर तीनों को बाहर निकालने को कहा।

विज्ञापन
Chandigarh: Relatives ransacked ICU of GMCH 32 after death of Patient, security personnel stabbed
जीएमसीएच 32 में घायल सुरक्षाकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के जीएमसीएच 32 में सोमवार रात सवा 11 बजे आईसीयू में मरीज की मौत हो गई। इसके बाद उसके परिजनों ने जमकर तोड़फोड़ की। आईसीयू में काम कर रहे कर्मचारियों से बदतमीजी की गई। बचाव करने आए सुरक्षाकर्मी पर भी परिजनों ने चाकू से हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। सुरक्षाकर्मी किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागा। इस दौरान आरोपी भी मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। 
विज्ञापन


जीएमसीएच 32 के ब्लॉक सी के तीसरे तल पर बने आईसीयू में बेड नंबर 5 पर राकेश कुमार नाम का एक मरीज भर्ती था। सूचना के अनुसार मरीज की मौत हो गई थी। इस दौरान तीन लोग आईसीयू में शराब के नशे में पहुंचे और स्टाफ से बदतमीजी करने लगे। स्टाफ ने वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी को बुलाकर तीनों को बाहर निकालने को कहा। सुरक्षाकर्मी तीनों को बाहर लेकर गया, उनमें से एक ने उसके गले लगकर माफी मांगी। तभी दूसरे व्यक्ति ने पीछे से पत्थर मार दिया। सुरक्षाकर्मी ने इसका विरोध किया तो एक व्यक्ति ने उसके हाथ पर चाकू मार दिया। इस दौरान एक व्यक्ति आग बुझाने वाला सिलेंडर उठाकर सुरक्षाकर्मी की तरफ भागा, तो सुरक्षाकर्मी मरीजों को खाने बांटने वाली कैंटीन में घुस गया। गुस्साए परिजन ने गेट में लगे कांच को सिलेंडर से तोड़ दिया। उसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंची। उसके बाद सुरक्षाकर्मी की मरहम पट्टी की गई। 
विज्ञापन


112 नंबर पर लगाया फोन, लगा ही नहीं 
रात के समय मौके पर एक ही सुरक्षाकर्मी तैनात रहता है। घटना के दौरान सुरक्षाकर्मी ने कई बार 112 नंबर पर कॉल कर सूचना देने का प्रयास किया लेकिन कॉल न लगने के कारण तत्काल पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई। फिर उसने थाना प्रभारी के नंबर पर फोन किया, तब पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों में एक अस्पताल का वार्ड अटेंडेंट भी शामिल 
सुरक्षाकर्मी ने बताया कि आरोपियों में एक अस्पताल का ही वार्ड अटेंडेंट था। वह मरीज का रिश्तेदार था। वार्ड अटेंडेंट सी ब्लॉक में पांचवी मंजिल पर बने कार्डियक केयर यूनिट सीसीयू में तैनात है। वह भी अन्य 2 आरोपियों के साथ शराब पिए हुए था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed