{"_id":"06387861bb7b0501c1471d97cedffd11","slug":"chandigarh-panchkulla-and-mohali-martket-boom-in-dhantersh","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर दे धना धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर दे धना धन
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 02 Nov 2013 11:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस के मौके पर ट्राइसिटी में धन की वर्षा हुई। किसी ने कार तो किसी ने सोने का हार खरीदा।
यही नहीं, सबसे ज्यादा मौज रही बर्तन व्यापारियों की जिन्होंने एक करोड़ रुपये से ज्यादा की सेल कर डाली। सिटी ब्यूटीफुल में ही कुल मिलाकर कारोबार सौ करोड़ से पार हो गया।
चंडीगढ़ में सुस्त चाल से चल रहा बिजनेस धनतेरस पर एकदम से पंख लगाकर उड़ने लगा। यहां सुबह से ही इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कारों के शोरूम में डिलीवरी के लिए लंबी लाइन लग गईं।
मारुति के मॉर्डन आटोमोबाइल शोरूम, स्कोडा, फोर्ड और हुंडई के शोरूम में कारों की डिलीवरी के लिए स्पेशल इंतजाम किए गए।
यहां पंडित कार पर स्वास्तिक का चिह्न बनाकर कार की पूजा कर रहे थे और उसके बाद डिलीवरी दी जा रही थी।
चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अल्टीमेट हुंडई के मार्केटिंग मैनेजर उमेश शर्मा ने कहा कि धनतेरस के मौके के लिए बुकिंग पहले ही थी इसी वजह से ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
वहीं लोगों ने ट्राइसिटी में सोने-चांदी की भी जमकर खरीदारी की। गौरतलब है कि ट्राइसिटी में करीब 400 ज्वेलर्स की दुकानें हैं।
चंडीगढ़ सेक्टर-22, सेक्टर-35, सेक्टर-34 में इलेक्ट्रानिक्स आइटम और बर्तनों की जमकर सेल हुई। सिटी के एलांते माल के साथ ही सेक्टर-17 और अन्य मार्केट को खास अंदाज में सजाया गया था।
चंडीगढ़ में सेल का ग्राफ
रेफ्रीजरेटर- 100
एलईडी - 300
कारें - 500
सोना- 50 किलो
बर्तन- एक करोड़ रुपये
मोहाली
सवा करोड़ की चार किलोग्राम ज्वेलरी बिकी
18 लाख की 30 किलोग्राम चांदी की ज्वेलरी और अन्य आइटम्स बिकी
पौने दो सौ कारें बिकीं, इसमें मारुति की अकेले 45 कारें
250 टू व्हीलर बिके
पंचकूला
100 से ज्यादा गाड़ियों की डिलीवरी
100 बाइक
पीसी ज्वेलर्स के मनोज अग्रवाल के मुताबिक अब की बार लोगों ने सोने के सिक्कों की अपेक्षा ज्वेलरी और डायमंड पर ज्यादा ध्यान दिया। अनुमानित है कि सिटी में पचास किलो सोना बिका है।
आल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी ट्रेड एसोसिएशन के रीजनल चेयरमैन राकेश तलवार ने बताया कि अब की बार धनतेरस के मौके पर ट्राइसिटी में पचास किलो सोने की सेल अनुमानित है। केंद्र सरकार के फरमान के बाद सोने के सिक्कों की सेल में गिरावट है लेकिन ज्वेलरी खरीदने वाले बढ़े हैं।
सिटी में बर्तन और क्राकरी की सेल जबरदस्त रही। चंडीगढ़ में करीब एक करोड़ रुपये की सेल अनुमानित है।
राम बिलास अग्रवाल, अध्यक्ष, चंडीगढ़ बर्तन क्राकरी एसोसिएशन