{"_id":"83be5664a4d75c3535d678779e8e9464","slug":"chandigarh-on-high-alert-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में गैंगस्टर मिलने के बाद चंडीगढ़ में हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में गैंगस्टर मिलने के बाद चंडीगढ़ में हाई अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Tue, 05 Jan 2016 10:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में सोमवार को संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद चंडीगढ़ के सभी बार्डर एरिया दोबारा से सील किए गए हैं। इसके साथ ही पहले से तैनात सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
यूटी पुलिस ने शहर के सभी पीजी और होटल मालिकों को वेरिफिकेशन के बगैर कमरा देने से सख्त मना कर दिया है। इसके साथ शहर के मुख्य एरिया में सरप्राइज चेकिंग जारी रखने का आर्डर जारी किया गया है। पुलिस अधिकारियों के सात बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड का दस्ता लगातार लगा हुआ है।
विज्ञापन
एसपी रोशनलाल ने बताया की सुरक्षा के मद्देनजर पहले से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। लेकिन, मोहाली की घटना के बाद इंटेलिजेंस और सीआईडी को अलर्ट किया गया है। चंडीगढ़ में चप्पे-चप्पे में पुलिस तैनात कर दी गई है। एसपी ने शहरवासियों से गुजारिश की है कि किसी भी तरह के संदिग्ध दिखाई पड़ने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। सबसे पहले आपकी सुरक्षा और शहर की सुरक्षा लोगों के हाथ में ही होती है।
विज्ञापन