फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh news: 45-minute storm created outcry in the tricity

चंडीगढ़ : 45 मिनट के 'तूफान' ने ट्राईसिटी में मचाया हाहाकार, एक घंटा ब्लैक आउट

Sun, 30 May 2021 12:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 30 May 2021 12:31 AM IST
सार

  • 80-100 किमी की गति से चलीं हवाएं, बाद में तेज बारिश
  • मौसम विभाग की ओर से नहीं था पूर्वानुमान, अचानक से मौसम में आया बदलाव
  • बारिश के बाद तापमान में 15 डिग्री की गिरावट, एक घंटे में 30 एमएम दर्ज की गई बारिश

विज्ञापन
chandigarh news: 45-minute storm created outcry in the tricity
तेज हवाओं से गिरे खंभे... - फोटो : amar ujala

विस्तार

रात करीब सवा दस बजे मौसम में आए बदलाव ने तहलका मचा दिया। ट्राईसिटी में तूफान जैसी तेज हवाएं चलीं। हवाओं की गति इतनी तेज थी कि कई बिजली के खंभे व पेड़ जड़ से उखड़ गए। कई मकानों की छत पर रखीं पानी की टंकियां उड़ गईं। दुकानों के बाहर लगे साइन बोर्ड व टीन उखड़ कर दूर जा गिरीं। पूरा ट्राईसिटी में करीब एक घंटे तक ब्लैक आउट रहा। इस दौरान तेज बारिश भी दर्ज की गई। बारिश व तेज आंधी से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन


रात साढ़े 11 बजे तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। करीब 15 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जानकारों के मुताबिक हवा की गति करीब 80-100 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रही थी। हालांकि इसकी पुख्ता जानकारी रविवार को पता चल पाएगी। एक घंटे में करीब 30 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। करीब 11 बजे जाकर तूफान थमा। मौसम विभाग ने बताया कि यह तूफान पंजाब की ओर से आया था, जो चंडीगढ़ के रास्ते पंचकूला की ओर गुजर गया।
विज्ञापन


अचानक आता है ऐसा तूफान, पूर्वानुमान नहीं था
मौसम विभाग की ओर से इस तूफान के बारे में कोई पूर्वानुमान नहीं था। मौसम विभाग का दावा है कि मौसम में यह परिवर्तन अचानक से होता है। इसके पीछे कई सारे वजहे हो सकती हैं। प्राथमिक तौर पर नमी वाली हवाएं दक्षिण पूर्व दिशा से आ रही थी। इससे कम वायुदाब का क्षेत्र बना और साथ में पश्चिमी विक्षोभ का भी असर था। इन सारे मौसमी सिस्टम की वजह से अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश रिकार्ड हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्राइसिटी में गुल रही बिजली
आंधी व बारिश के बाद पूरे ट्राइसिटी की बिजली गुल हो गई। मौसम सामान्य होने के बाद कुछ जगहों पर बिजली आ गई, लेकिन जिन जगहों के खंभे व ट्रांसफार्मर उखड़ गए थे, वहां देर रात तक बिजली नहीं आई थी। मौसम सुधरने के बाद बिजली विभाग की टीम मरम्मत के लिए निकल गई थी और देर रात बाधित बिजली सुधारने का काम जारी था।


तूफान से हुआ काफी नुकसान
देर रात तक तूफान से हुए नुकसान के बारे में जानकारी मिलने लगी थी। मोहाली व जीरकपुर के कई घरों की छत पर रखीं टंकिया तक उखड़ गई थी। दुकानों के शीशे टूट गए। ट्राइसिटी के कई पेड़ जड़ से उखड़ चुके थे। चंडीगढ़ नगर निगम की ओर से बताया गया है कि असल नुकसान का पता रविवार सुबह पता चलेगा। अभी उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed