फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh nagar nigam proposal for licence to venders

फड़ी लगाने वालों पर की रोजी रोटी पर लटकी तलवार, निगम का प्रस्ताव तैयार

Sat, 15 Apr 2017 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 15 Apr 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
chandigarh nagar nigam proposal for licence to venders
चंडीगढ़ की नई मेयर आशा जसवाल
चंडीगढ़ में रेहड़ी फड़ी वालों की रोजी रोटी पर मुश्किलों की तलवार लटक रही है, क्योंकि नगर निगम ने वेंडर्स के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। निगम ने शहर के प्रमुख बाजार सेक्टर-17, 22, 19 और 35 के वेंडर्स को 31 मार्च तक अस्थायी तौर पर लाइसेंस देने की घोषणा की थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। ऐसे में यहां पर लगातार फड़ियां बढ़ती जा रही हैं। नगर निगम का कहना है कि प्रशासन ने इन बाजारों के वेंडिंग जोन तय करने थे, लेकिन प्रशासन का वास्तुकार विभाग इसकी मंजूरी नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


इस कारण अभी तक लाइसेंस नहीं दिए गए हैं। लाइसेंस न देने से नगर निगम को घाटा भी हो रहा है। जबसे वेंडर एक्ट लागू हुआ है तबसे नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते की कमाई भी कम हो गई है। नगर निगम ने निर्णय लिया था कि पहले फेज में इन चार प्रमुख सेक्टरों के बाजारों में लाइसेंस देकर उनसे फीस भी चार्ज की जाएगी। यह लाइसेंस उन वेंडर्स को दिए जाने हैं जिनका कंपनी की ओर से सर्वे किया गया है।
विज्ञापन


इस समय सेक्टर-17 प्लाजा में जगह जगह शाम को फड़ियां लग जाती हैं लेकिन नगर निगम की ओर से सेक्टर-17 का जो वेंडिंग जोन तय किया गया है उसमें प्लाजा शामिल नहीं हैं। लाइसेंस मिलने पर फड़ी वाले यहां पर नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुल्क प्रति दिन के हिसाब से लगाने की तैयारी
नगर निगम एक प्रस्ताव भी तैयार कर रहा है जिसके अनुसार पूरे शहर में फड़ी वालों से प्रतिदिन के हिसाब से 200 रुपये चार्ज किया जाए, जब तक उन्हें नियम के तहत लाइसेंस नहीं मिल जाते। यह प्रस्ताव चर्चा के लिए सदन की बैठक में आएगा।

तीन बार चालान काटने का प्रस्ताव आएगा सदन में
अतिक्रमण हटाओ कमेटी ने पिछले सप्ताह निर्णय लिया है जिसका तीन बार चालान कट जाए उसका जब्त किया हुआ सामान रिलीज नहीं किया जाएगा। अब यह फैसला चर्चा के लिए 28 अप्रैल को होने वाली सदन की बैठक में आ रहा है। टाउन वेंडिंग कमेटी ने यह निर्णय लिया है कि बिना लाइसेंस के कारोबार करने वाले वेंडर्स पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। शहर में 21622 वेंडर्स का सर्वे ने किया है।

कितने वेंडर्स हैं प्रमुख बाजारों में
कंपनी की ओर से किए गए सर्वे में सेक्टर-17 में 1074, सेक्टर-22 में 1813 वेंडर्स के नाम आए हैं जबकि सेक्टर-19 में 624 और 35 में 245 वेंडर्स हैं। अभी इन वेंडर्स को अस्थायी तौर पर लाइसेंस दिए जाएंगे। वेंडिंग जोन तय होने के बाद अगर जगह तंग होती है तो ड्रा से वेंडर्स को जगह अलाट की जाएगी।


वास्तुकार विभाग ने अभी तक वेंडिंग जोन तय नहीं किए हैं। जो वेंडिंग जोन प्रशासन मंजूर करने के लिए तैयार है उस पर लोगों को आपत्ति है। ऐसे में वास्तुकार विभाग से बात की जा रही है कि जल्द से जल्द लोगों की सहमति से जोन तय कर दिए जाएं।
- आशा जसवाल, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed