{"_id":"61a07e61c44c0e2e7974e24a","slug":"chandigarh-nagar-nigam-issued-notice-to-82-sweepers-who-were-absent-on-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन स्वच्छता सर्वेक्षण 2022: ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने वाले 82 सफाईकर्मियों को निगम ने जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन स्वच्छता सर्वेक्षण 2022: ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने वाले 82 सफाईकर्मियों को निगम ने जारी किया नोटिस
Fri, 26 Nov 2021 12:13 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:13 PM IST
सार
चंडीगढ़ नगर निगम फिरहाल शहर की सफाई को लेकर गंभीर दिख रहा है। यही वजह है कि 82 सफाईकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। स्वच्छता रैंकिंग में किरकिरी होने के बाद मिशन स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को लेकर नगर निगम ढिलाई नहीं बरतना चाहता।
विज्ञापन
चंडीगढ़ नगर निगम
- फोटो : फाइल
विस्तार
मिशन स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के मद्देनजर नगर निगम सफाई को लेकर ढिलाई नहीं बरतना चाहता है। नगर निगम चंडीगढ़ ने अपने कार्यों के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाने वाले 82 सफाई कर्मियों को ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर गुरुवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
बुधवार को नगर निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने सभी मुख्य स्वच्छता निरीक्षकों और स्वच्छता निरीक्षकों को सुबह की शिफ्ट सुबह 7.00 बजे और दोपहर की शिफ्ट के दौरान 3.00 बजे मैदान में रहने और उचित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए चेतावनी दी थी। आयुक्त ने सीएसआई और एसआई को अनुपस्थित कर्मचारियों की दैनिक रिपोर्ट और अपने-अपने क्षेत्र की सफाई की सचित्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
गुरुवार को उपस्थिति समय के दौरान जो सफाईकर्मी अनुपस्थित पाए गए, उनमें 8 नियमित सफाई कर्मी, 14 दैनिक वेतन भोगी और 60 सफाई कर्मी आउटसोर्स फर्मों (मेसर्स आरआर एंटरप्राइजेज से 3 और मेसर्स ईगल आई सिक्योरिटी एंड हाउस कीपिंग सर्विसेज से 57) थे। नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ दैनिक वेतन भोगियों को ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही फर्मों को उनके कर्मचारियों जो गुरुवार को अनुपस्थित पाए गए हैं, के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नोटिस जारी किया गया है और कार्रवाई के बारे में निगम को सूचित करने को कहा गया है।
विज्ञापन