{"_id":"585544354f1c1b035264a0a3","slug":"chandigarh-nagar-nigam-election-campaigning-last-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसी चुनावः प्रचार के अंतिम दिन उम्मीदवारों ने झोंकी ताकत, पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसी चुनावः प्रचार के अंतिम दिन उम्मीदवारों ने झोंकी ताकत, पदयात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 18 Dec 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव प्रचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम चुनाव से एक दिन पहले शनिवार को उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। अधिकतर उम्मीदवारों ने समर्थकों के साथ पदयात्राएं निकालीं। पदयात्रा के बाद पोलिंग बूथ में बैठने के लिए कार्यकर्ता तय किए। पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल ने वार्ड नंबर-26 के मतदाता चितरंजन चंचल के साथ पदयात्रा की, जबकि भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन वार्ड नंबर-25 के पार्टी उम्मीदवार जगतार जग्गा के साथ पदयात्रा की।
जबकि वार्ड नंबर-11 के कांग्रेस उम्मीदवार सतीश कैंथ, वार्ड नंबर-21 के भाजपा उम्मीदवार गुरप्रीत ढिल्लों ने पदयात्रा करके वोट मांगे। वार्ड नंबर-22 के कांग्रेस उम्मीदवार संदीप भारद्वाज ने कार रैली निकाली। वहीं कालोनियों की सीटों पर पुलिस की ज्यादा फोर्स तैनात की गई है क्योंकि पुलिस के पास सूचना है कि मतदान के दिन यहां पर हंगामा हो सकता है।
माही गिल ने लक्की के लिए मांगा वोट
अभिनेत्री माही गिल ने फेसबुक पर अपना वीडियो जारी कर वार्ड नंबर-1 से कांग्रेस उम्मीदवार एचएस लक्की के लिए वोट मांगा है। माही गिल ने कहा कि लक्की उनके दोस्त हैं और वह काम करने वाले नेता हैं। मालूम हो कि माही गिल को लक्की के लिए प्रचार करन ेआना था लेकिन जब वह नहीं आ पाईं तो उन्होंने फेसबुक पर लक्की के समर्थन में वीडियो जारी किया।
विज्ञापन
मतदाताओं में शराब बांटने की चर्चा
चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रशासन ने शराब के ठेकों और होटल बार को बंद करवाया हुआ है। सूत्रों का कहना है कि इसके बावजूद शहर में उम्मीदवारों के समर्थकों की ओर से शराब बांटी गई है। कहा जा रहा है कि शुक्रवार और शनिवार रात को बड़ी मात्रा में शराब बांटी गई। रविवार को मतदान के बाद शाम पांच बजे शराब के ठेके खोले जाएंगे।