{"_id":"58b5b9954f1c1b9c18830c91","slug":"chandigarh-municipal-corporation-proposed-new-rates-for-parking","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बड़ा झटकाः जनता पर डाला बोझ, हर दो घंटे बाद बढ़ेंगे पार्किंग के रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा झटकाः जनता पर डाला बोझ, हर दो घंटे बाद बढ़ेंगे पार्किंग के रेट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 01 Mar 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगम की सदन की बैठक में मंगलवार को पार्किंग के रेट हर दो घंटे बाद बढ़ाकर शहरवासियों पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया गया है। पहले 4 घंटे के बाद हर एक घंटे में पार्किंग के रेट दोगुने करने का प्रस्ताव तैयार किया गया था, जिसका विरोध शुरू हो गया था। नए रेट शहर में स्मार्ट पार्किंग बनने और उसे चलाने के तीन माह बाद लागू होंगे। जबकि पहले एक अप्रैल से रेट बढ़ाने का प्रस्ताव था।
निगम ने इस साल के अलावा अगले साल में बढ़ने वाले पार्किंग शुल्क का भी निर्णय ले लिया है, लेकिन सिंगल पार्किंग के मासिक पास में नगर निगम ने राहत दे दी है। दोपहिया वाहन के मासिक पास 150 और कार का पास 300 रुपये में बनेगा। नए रेट बढ़ने से शहरवासियों पर करीब 12 करोड़ रुपये का बोझ डाला गया है, लेकिन सिटी पार्किंग पास का रेट पहले के मुकाबले में ढाई गुना बढ़ा दिया है। इस पास की मदद से किसी भी पार्किंग में चालक अपना व्हीकल पार्क कर सकता है।
रेट बढ़ाने के प्रस्ताव के विरोध में जमीन पर बैठ गए 6 पार्षद
पार्किंग के रेट बढ़ाने के प्रस्ताव का कांग्रेस के पार्षदों, मनोनीत पार्षद सतप्रकाश अग्रवाल और निर्दलीय पार्षद ने विरोध भी किया। वह इस प्रस्ताव की चर्चा के दौरान ही सदन में मेयर के सामने जमीन पर बैठ गए।
विज्ञापन
अधिकारियों, पार्षदों को भी पता चलना चाहिए असर, निशुल्क पास बंद हों
फॉसवेक प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा का कहना है कि अधिकारी और पार्षदों को जो निशुल्क पास हर साल मिलते हैं, उन पर भी पाबंदी लगनी चाहिए। उन्हें भी महसूस होना चाहिए कि पार्किंग का रेट बढ़ने का कितना असर पड़ता है जबकि उन्हें तो निशुल्क पार्किंग पास चाहिए। हर साल हर वार्ड पार्षद को 7 पार्किंग पास मिलते हैं, जबकि मेयर के पास 100 और सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर को 25-25 अतिरिक्त पार्किंग पास लेने की सुविधा है।

निगम की ऐसी वित्तीय हालत के लिए कांग्रेस जिम्मदेार: सूद

पूर्व मेयर अरुण सूद का कहना है कि 2001 से पार्किंग रेट नहीं बढ़े हैं। 14 साल कांग्रेस का राज नगर निगम में रहा, इस समय जो निगम की वित्तीय हालत कमजोर है, उसके लिए सिर्फ कांग्रेस जिम्मेदार हैं, इसलिए पार्किंग के रेट बढ़ाने का निर्णय अब लेना पड़ा। शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं चाहिए। इसके लिए रेट बढ़ाना जरूरी था।
जनता ही भाजपा को जबाव देगी : बबला
कांग्रेस पार्षद दवेंद्र सिंह बबला का कहना है कि निगम चुनाव में भाजपा ने वादा किया था कि शहरवासियों पर कोई टैक्स नहीं लगाया जाएगा, लेकिन भाजपा ने चुनाव के डेढ़ माह बाद इतने ज्यादा पार्किंग के रेट बढ़ा दिए। कांग्रेस इस पास हुए प्रस्ताव में भाजपा के साथ नहीं है। शहर की जनता ही भाजपा को जबाव देगी।
व्यापारियों की राय ली जाएगी
मनोनीत पार्षद एवं व्यापार मंडल के चेयरमैन चरणजीव सिंह का कहना है कि पहले जो प्रस्ताव बना था उसमें दोपहिया वाहन का 250 और कार का मासिक पास 700 रुपये था, लेकिन उनके प्रयास से यह रेट कम करने का निर्णय लिया गया है। जो रेट बढ़ाए भी गए, वह भी इतने नहीं बढ़ने चाहिए। इस बारे में व्यापारियों से बैठक कर उनकी राय ली जाएगी।
सिंगल डे पार्किंग पास भी बनेगा
कमिश्नर बी पुरूषार्था का कहना है कि सिंगल डे पार्किंग पास बनाने का भी निर्णय लिया गया है। इसके तहत कोई भी चालक इस पास की मदद से कितनी भी बार किसी भी पार्किंग में वाहन पार्क कर सकता है। जबकि स्मार्ट पार्किंग चलाने वाली कंपनी का टेंडर रेट भी 50 प्रतिशत बढ़ा दिया जाएगा।

इतने रेट बढ़ेेंगे
पार्किंग
- फोटो : फाइल फोटो
इतने रेट बढ़ेेंगे
दोपहिया वाहन (रुपये में) 31 मार्च 2018 तक मार्च 2019 तक
4 घंटे तक 5 10
6 घंटे तक 10 20
8 घंटे तक 15 30
10 घंटे तक 20 40
10 घंटे के बाद तक 25 50
इस समय दोपहिया वाहन से पूरा दिन चार्ज करने का मात्र दो रुपये चार्ज किए जाते हैं।
हेलमेट 2 4
थ्री और फोर व्हीलर
शुरू के 4 घंटे 10 20
6 घंटे तक 20 40
8 घंटे तक 30 60
10 घंटे तक 40 80
10 घंटे के बाद 50 100
इस समय थ्री और फोर व्हीलर से पूरा दिन का 5 रुपये चार्ज किया जाता है।
मिनी बस, सर्विस जीप
शुरू के 4 घंटे 20 40
6 घंटे तक 40 80
8 घंटे तक 60 120
10 घंटे तक 80 160
10 घंट बाद 100 200
इस समय मिनी बस और सर्विस जीप से प्रतिदिन का 10 रुपये चार्ज किया जाता है
टूरिस्ट बस, एचसीवी
शुरू के 4 घंटे 50 100
6 घंटे तक 100 200
8 घंटे तक 150 300
10 घंटे तक 200 400
10 घंटे के बाद 250 500
इस समय टूरिस्ट बस पूरा दिन पार्क होने पर 20 रुपये चार्ज किए जाते हैं।