फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Municipal Corporation Election: First nomination from BJP filed by Mayor Ravikant

चंडीगढ़ नगर निगम चुनावः भाजपा से मेयर रविकांत ने भरा पहला नामांकन, किया दावा- जीत हमारी होगी

Fri, 03 Dec 2021 03:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 03 Dec 2021 03:27 PM IST
सार

टिकटों की घोषणा के बाद से चंडीगढ़ भाजपा में बगावत हो गई थी। भाजपा 35 में से 29 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।  

विज्ञापन
Chandigarh Municipal Corporation Election: First nomination from BJP filed by Mayor Ravikant
चंडीगढ़ में मेयर रविकांत शर्मा ने नामांकन भरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के मद्देनजर टिकटों की घोषणा के बाद शुक्रवार को नामांकन का दौर शुरू हो गया है। भाजपा से सबसे पहला नामांकन मेयर रविकांत शर्मा ने भरा है। उन्होंने सेक्टर-42 स्थित एसडीएम दफ्तर में जाकर पर्चा दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नामांकन भरने के बाद शर्मा ने कहा कि पार्टी इस बार सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

विज्ञापन

वार्ड नंबर 17 से उम्मीदवार हैं मेयर रविकांत

भाजपा ने रविकांत शर्मा को वार्ड नंबर-17 से टिकट दिया है। यहां मेयर रविकांत शर्मा के सामने इंटक के प्रदेश अध्यक्ष नसीब जाखड़ कांग्रेस से खड़े हो रहे हैं। इस वार्ड पर सबकी नजर रहेगी। भाजपा ने अब तक 35 में से 29 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने अनुसार अन्य सीटों पर शुक्रवार शाम तक उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। सूद इस बार खुद चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, उनके वार्ड नंबर-25 (सेक्टर-37 व 38) से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रधान विजय राणा को टिकट दी गई है। 

विज्ञापन


सूद ने बताया कि प्रत्याशियों की सूची में आयु वर्ग, क्षेत्र, समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर संतुलित सूची जारी की गई है। पार्टी हाईकमान की स्वीकृति के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। बता दें कि नामांकन की छंटनी 6 दिसंबर को होगी, जबकि 9 दिसंबर तक उम्मीदवार नामांकन को वापस ले सकेंगे। इसके बाद 24 दिसंबर को मतदान होंगे और 27 दिसंबर को वोटों की गिनती और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार ऑनलाइन नामांकन दाखिल करने की सुविधा

चुनाव आयोग इस बार ऑनलाइन नामांकन भरने की भी सुविधा दी है। उम्मीदवार https://secdelhi.tk/SECChandigarh2021EVoterWeb/index.php वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन नामांकन भर सकते हैं। इसके अलावा https://chandigarh.gov.in/departments/state-election-commission वेबसाइट पर जाकर चुनाव संबंधी अन्य दस्तावेजों को डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि एफिडेविट व हस्ताक्षर कर दस्तावेजों को फिजिकल भी जमा कराना होगा। वोटिंग मशीन पर प्रत्याशी की फोटो होगी। इसलिए दो फोटो भी मांगे गए हैं।

शिकायत के लिए इन नंबरों पर करें कॉल

चुनाव संबंधी किसी शिकायत या जानकारी के लिए लोग 5025108, 5025109 और 5003206 पर कॉल कर सकते हैं। सेक्टर-17 स्थित राज्य चुनाव आयोग के दफ्तर में जाकर भी शिकायत कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed