फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Municipal Corporation deceived 3.92 million

चंडीगढ़ नगर निगम से ठगे 3.92 लाख

Fri, 07 Feb 2014 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 07 Feb 2014 09:30 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Municipal Corporation deceived 3.92 million
नगर निगम के दो अधिकारियों को स्टडी टूर पर साउथ एशिया भेजने के नाम पर नई दिल्ली स्थित एमएस इंजीनियर्स डेवलपमेंट काउंसिल कंपनी के अधिकारियों ने तीन लाख 92 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन


नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुखबीर सिंह की शिकायत पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने नई दिल्ली के जिमनी कालोनी स्थित एमएस इंजीनियर्स डेवलपमेंट काउंसिल कंपनी और उसके एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, मैनेजर समेत अन्य पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


गाइड ही नहीं दिया :
नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुखबीर सिंह बिड्डा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नई दिल्ली की एमएस इंजीनियर्स डेवलपमेंट काउंसिल कंपनी स्टडी टूर करवाने के लिए थाईलैंड मलयेशिया और सिंगापुर लेकर जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात दिन के टूर के लिए कंपनी ने प्रति व्यक्ति एक लाख 96 हजार रुपये मांगे थे। नगर निगम ने सात दिन के टूर पर उन्हें और सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर मुकेश आनंद का नाम फाइनल कर कंपनी के पास तीन लाख 92 हजार रुपये आठ मई 2013 को जमा करवा दिए।

कंपनी ने टूर 16 से 23 मई 2013 का तय किया। स्टडी टूर के मुताबिक दोनों दिल्ली पहुंच गए। वहां पर कंपनी ने टिकट और होटल में रुकने के कागजात दिए, लेकिन स्टडी टूर पर कंपनी की तरफ से गाइड करने वाला कोई भी कर्मचारी नहीं था।

टूर बनाने के समय कंपनी ने कहा था कि उनके साथ कंपनी का कर्मचारी टूर पर जाएगा ताकि उन्हें जानकारी दे सके। कंपनी का कर्मचारी न होने पर चीफ इंजीनियर सुखबीर सिंह बिड्डा और एसई मुकेश आनंद वापिस आ गए और उन्होंने कंपनी से संपर्क कर रुपये वापिस मांगे।

कंपनी ने दिया दोबारा ऑफर :
कंपनी ने एमसी को पत्र भेजा और कहा कि अब टूर नौ से 16 सितंबर के लिए जा रहा है। इसमें सारी सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन चीफ इंजीनियर और एसई ने टूर पर जाने से मना कर दिया और अपने रुपये वापिस मांगे।

कंपनी ने दोबारा से पत्र भेजा और बताया कि दो लाख 63 हजार रुपये जल्द ही चेक द्वारा वापिस किए जा रहे हैं। काफी दिनों तक इंतजार करने के बाद कंपनी की तरफ से चेक नहीं आया तो उन्होंने मामले की शिकायत सेक्टर 17 थाना पुलिस को दी।


इन पर मामला दर्ज :
सेक्टर-17 थाना पुलिस ने शिकायत मिलने पर दिल्ली के जिमनी कालोनी स्थित एमएस इंजीनियर्स डेवलपमेंट काउंसिल कंपनी उसके एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमित गुप्ता, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रवि कुमार, मैनेजर अक्ष चौधरी समेत अन्य पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed