फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh MP Kirron Kher Husband Anupam Kher Honoured by Award in America

उपलब्धिः चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर के पति अनुपम खेर को मिला ‘विशिष्ट फेलो’ पुरस्कार

Tue, 06 Nov 2018 02:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 06 Nov 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh MP Kirron Kher Husband Anupam Kher Honoured by Award in America
anupam kher
चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर के पति एक्टर अनुपम खेर को अमेरिका के एक प्रमुख थिंक टैंक ‘इंडिया ग्लोबल’ ने ‘विशिष्ट फेलो’ पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह थिंक टैंक प्रवासी भारतीयों के मुद्दों पर काम करता है। अनुपम खेर को यह पुरस्कार 3 नवंबर 2018 को तीसरे ‘इंडिया ग्लोबल समिट’ में प्रदान किया गया।
विज्ञापन


यह कार्यक्रम बोस्टन में प्रतिष्ठित एमआईटी स्लोन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में आयोजित किया गया था। पुरस्कार ग्रहण करते हुए अनुपम खेर ने कहा कि यह सम्मान मुझे मेरे देश के प्रति जिम्मेदारी का और अधिक भाव देता है। शिमला के एक निम्न मध्यम वर्गीय कश्मीरी लड़के ने एक लंबा सफर तय किया है। जय हो। अनुपम खेर छह दिन तक अमेरिका में थे, जहां उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ की शूटिंग की।
विज्ञापन


इस फिल्म में वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय कामकाज का हवाला देते हुए हाल ही में भारतीय फिल्म और टेलिविजन संस्थान (एफटीआईआई) से इस्तीफा दे दिया है। अनुपम खेर अमेरिकी टीवी कार्यक्रम ‘न्यू एम्स्टर्डम’ में भी एक डॉक्टर की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed