फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Mayor Election BJP councilors reached Shimla

चंडीगढ़ मेयर चुनाव: भाजपा के पार्षद शिमला पहुंचे, कांग्रेसी कर रहे राजस्थान का भ्रमण, आप के दिल्ली से लौटे

Thu, 06 Jan 2022 12:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 06 Jan 2022 12:15 AM IST
सार

नगर निगम चुनाव में भाजपा को 12, कांग्रेस को 8 और अकाली दल को एक सीट मिली है। मेयर चुनाव में एक वोट स्थानीय सांसद का भी होता है, इसलिए कुल 36 वोट हो जाते हैं। इसमें जिस भी पार्टी के पास 19 वोट होंगे, उनका मेयर बन जाएगा। किरण खेर भाजपा की सांसद हैं, इसलिए भाजपा के पास 13 वोट हैं। कांग्रेस की हरप्रीत कौर बबला भाजपा में शामिल हो गईं, इसलिए अब भाजपा के खाते में भी 14 वोट हो गए हैं। आप के पास भी 14 वोट हैं। कांग्रेस के पास अब सात वोट ही बचे हैं। भाजपा और आम आदमी पार्टी को मेयर बनाने के लिए पांच वोट की जरूरत है।

विज्ञापन
Chandigarh Mayor Election BJP councilors reached Shimla
भाजपा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेयर चुनाव में किसी भी पार्टी के पास बहुमत न होने से राजनीतिक दलों की नजर एक-दूसरे के पार्षदों पर हैं। कांग्रेस के देवेंद्र सिंह बबला टूट कर भाजपा में आए तो कांग्रेस बाकी बचे सात पार्षदों को राजस्थान के जयपुर लेकर रवाना हो गई। अब बुधवार को भाजपा के सभी पार्षद हिमाचल प्रदेश के शिमला चले गए हैं। दोनों पार्टियों के पार्षद चुनाव से एक दिन पहले शहर लौटेंगे।

विज्ञापन


आठ जनवरी को सुबह 11 बजे मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। कांग्रेस के पार्षद इन दिनों जयपुर में हैं। आठ को वोट देने के लिए पार्टी के पार्षद चंडीगढ़ आएंगे या नहीं, अभी तक स्पष्ट नहीं है। अगर कांग्रेस मेयर चुनाव में हिस्सा नहीं लेती है तो अकाली दल निर्णायक की भूमिका में होगा। 
विज्ञापन


अकाली दल के हरदीप सिंह ने भी अभी पत्ते नहीं खोले हैं। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक हरदीप सिंह के साथ भाजपा की बातचीत चल रही है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम गर्ग का कहना है कि शहरवासियों ने आप को 14 सीटें दी हैं। जनता का समर्थन आप के साथ है, इसलिए अन्य पार्टियों को आप का साथ देना चाहिए। दूसरी ओर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद का कहना है कि भाजपा ने चंडीगढ़ में स्थिर प्रशासन दिया है। केंद्र के साथ अच्छा तालमेल रहा है। विकास को गति मिली है, इसलिए अन्य पार्टियों के पार्षद अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर भाजपा का मेयर बनाना चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसकी जहां सरकार, पार्षदों को उसी राज्य में लेकर गई पार्टी

पार्षदों को टूटने से बचाने के लिए भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भरपूर कोशिश कर रही है। सबसे पहले आम आदमी पार्टी के 14 पार्षदों को दिल्ली ले जाया गया था, यहां आप की सरकार है और अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री हैं। हालांकि, मेयर चुनाव में नामांकन के लिए पार्टी के सभी पार्षद चंडीगढ़ आ गए। 

अगले ही दिन कांग्रेस के सात पार्षदों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला राजस्थान रवाना हो गए। यहां कांग्रेस की सरकार है और अशोक गहलोत मुख्यमंत्री हैं। बुधवार को भाजपा अपने सभी 13 पार्षदों को लेकर शिमला रवाना हो गई। यहां भाजपा की सरकार है और जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री है। चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी भी हैं।

आम आदमी पार्टी अपने पार्षदों को कह रही है कि उसने भाजपा के पार्षदों को दो-दो करोड़ में खरीद लिया है। हमारे सभी पार्षद एक साथ हैं, यही संदेश देने के लिए सभी को एक साथ शिमला भेजा गया है। मेयर भाजपा का बन रहा है। पार्टी इस बात को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है।  - अरुण सूद, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

मेयर चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी कांग्रेस

मेयर चुनाव में कांग्रेस के पार्षद वोट नहीं डालेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला ने खुद इस बात पर मुहर लगाई है। ऐसे में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर तय है, क्योंकि दोनों ही दलों के पास 14-14 वोट हो गए हैं। अब शिअद के एकमात्र पार्षद पर सबकी निगाहें टिक गई हैं। 

बता दें कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी सातों पार्षद जयपुर में हैं और धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर रहे हैं। कांग्रेस ने मेयर चुनाव नहीं लड़ रही है। यही वजह है कि पार्टी ने चुनाव में वोट देने से भी इनकार कर दिया है। उम्मीद है कि कांग्रेस के पार्षद सात जनवरी की शाम या आठ जनवरी की सुबह जयपुर से चंडीगढ़ पहुंचेंगे। इससे पहले वह राजस्थान के सभी धार्मिक व पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्षदों के साथ अजमेर शरीफ में चादर चढ़ाया। इसके बाद पुष्कर गए और माथा टेका। उधर, कांग्रेस के इस फैसले पर आप के प्रदेश संयोजक प्रेम गर्ग ने कहा कि वोट कांग्रेस पार्षदों को वोट देना चाहिए। वे सदन में आएं और वोट करें, चाहे जिसे करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed