{"_id":"5d4a7b5c8ebc3e6d1b73fded","slug":"chandigarh-mayor-and-sweepers-union-president-clash-nagar-nigam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष ने भेजा जवाब, कहा- ‘झूठ बोल रहे हैं मेयर, नहीं हुआ था कोई विवाद’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष ने भेजा जवाब, कहा- ‘झूठ बोल रहे हैं मेयर, नहीं हुआ था कोई विवाद’
Wed, 07 Aug 2019 12:49 PM IST
खुशबू गोयल
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 07 Aug 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार चड्ढा और मेयर राजेश कालिया के बीच हुए विवाद में एक और मोड़ आ गया है। यूनियन अध्यक्ष के खिलाफ नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने चार्जशीट दायर कर 15 दिनों के अंदर जवाब मांगा था। यूनियन अध्यक्ष ने अपना जवाब कमिश्नर को सौंपते हुए कहा है कि मेयर का बयान झूठ है। इस तरह का कोई विवाद हुआ ही नहीं। अब जल्द ही उस समय एमओएच का प्रभार देख रहे डॉ. एमएस कंबोज और एडीशनल कमिश्नर-2 एसके जैन के बयान दर्ज कराए जाएंगे।
अधिकारियों का मानना है कि यदि यूनियन अध्यक्ष का बयान झूठा निकला तो उनके खिलाफ सस्पेंशन की कार्रवाई भी हो सकती है। 15 जुलाई को कमिश्नर ने सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार चड्ढा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। साथ ही जबरन मीटिंग में घुसने और मेयर से अभद्रता करने के मामले में जवाब मांगा था। इस संबंध में सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष ने कमिश्नर को जवाब सौंपते हुए कहा कि उस दिन मुझे मिलने के लिए बुलाया गया था। इसलिए गया था।
न मैं जबरन मीटिंग में घुसा और न मेयर से कोई अभद्रता की। रही बात मेयर से विवाद की तो इस प्रकार का कोई प्रकरण ही नहीं है। यूनियन अध्यक्ष के जवाब के बाद अब जल्द डॉ. कंबोज और एसके जैन के बयान दर्ज होंगे। क्योंकि दोनों ही अधिकारी उस समय मीटिंग में मौजूद थे। सूत्रों की मानें तो यदि कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष के बयान झूठ निकले तो उन्हें सस्पेंड भी किया जा सकता है। वहीं मेयर पहले ही कमिश्नर को लिखित में अपनी शिकायत दे चुके हैं, इसलिए उनसे फिलहाल कोई पूछताछ नहीं होगी।

एडिशनल कमिश्नर-2 की रिपोर्ट पर ही दायर हुई थी चार्जशीट
मेयर और सफाई कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष विवाद के बाद कमिश्नर ने एडीशनल कमिश्नर-2 एसके जैन को जांच सौंपी थी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही कमिश्नर ने सफाई कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। वहीं, जब मेयर ने अपनी शिकायत कमिश्नर को दी थी तब डॉ. कंबोज ने भी इस बात को स्वीकार किया था कि यूनियन अध्यक्ष ने अभद्रता की थी। अब फिर से उन दोनों के ही बयान होंगे। ऐसे में यूनियन अध्यक्ष पर कार्रवाई हो सकती है।
यह है मामला
नगर निगम में बीते 13 जून की शाम को मेयर राजेश कालिया अधिकारियों संग घर बैठकर सैलरी ले रहे कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए मीटिंग कर रहे थे। तभी सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार चड्ढा कमरे में घुस आए और सफाई कर्मचारियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई का विरोध करने लगे। बात जब हाथापाई तक पहुंच गई तो एडीशनल कमिश्नर एसके जैन ने किसी तरह मामला शांत कराया। देर शाम मेयर ने सेक्टर 17 स्थित पुलिस स्टेशन में सूचना देकर पुलिस को बुलाया और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में कृष्ण कुमार चड्ढा के खिलाफ लिखित शिकायत दी। वहीं थोड़ी ही देर बाद यूनियन के अध्यक्ष ने अभद्र भाषा का उपयोग करने का आरोप लगाते हुए मेयर के खिलाफ भी थाने में शिकायत दे दी।
सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार चड्ढा ने अपना जवाब दे दिया है। अब एसके जैन और डॉ. एमएस कंबोज के बयान के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई होगी।
- केके यादव, नगर निगम कमिश्नर