चंडीगढ़ से किरण खेर जीती, बंसल हुए 'गुल'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17वें राउंड तक किरण खेर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन बंसल से 63 हजार वोटों से आगे है। अब तक 418577 वोट गिनी जा चुकी हैं। इनमें भाजपा की किरण खेर को 175818 कांग्रेस के पवन बंसल को 112477 तथा आप की गुलपनाग को 100950 वोट मिलीं।
16वें राउंड तक किरण खेर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन बंसल से 60 हजार वोटों से आगे है। अब तक 390777 वोट गिनी जा चुकी हैं। इनमें भाजपा की किरण खेर को 164113 कांग्रेस के पवन बंसल को 104758 तथा आप की गुलपनाग को 94770 वोट मिलीं।
15वें राउंड तक किरण खेर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन बंसल से 54 हजार वोटों से आगे है। अब तक 361191 वोट गिनी जा चुकी हैं। इनमें भाजपा की किरण खेर को 151232 कांग्रेस के पवन बंसल को 96665 तथा आप की गुलपनाग को 89201 वोट मिलीं।
14वें राउंड तक किरण खेर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन बंसल से 47 हजार वोटों से आगे है। अब तक 335948 वोट गिनी जा चुकी हैं। इनमें भाजपा की किरण खेर को 138239 कांग्रेस के पवन बंसल को 90496 तथा आप की गुलपनाग को 84353 वोट मिलीं।
13वें राउंड तक किरण खेर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन बंसल से 42 हजार वोटों से आगे है। अब तक 314714 वोट गिनी जा चुकी हैं। इनमें भाजपा की किरण खेर को 128311 कांग्रेस के पवन बंसल को 85363 तथा आप की गुलपनाग को 79255 वोट मिलीं।
12वें राउंड तक किरण खेर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन बंसल से 40 हजार वोटों से आगे है। अब तक 299604 वोट गिनी जा चुकी हैं। इनमें भाजपा की किरण खेर को 121851 कांग्रेस के पवन बंसल को 81709 तथा आप की गुलपनाग को 75305 वोट मिलीं।
11वें राउंड तक किरण खेर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन बंसल से 34 हजार वोटों से आगे है। अब तक 274195 वोट गिनी जा चुकी हैं। इनमें भाजपा की किरण खेर को 110734, कांग्रेस के पवन बंसल को 75904 तथा आप की गुलपनाग को 67573 वोट मिलीं।
10वें राउंड तक किरण खेर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन बंसल से 30 हजार वोटों से आगे है। अब तक 247839 वोट गिनी जा चुकी हैं। इनमें भाजपा की किरण खेर को 99822, कांग्रेस के पवन बंसल को 68849 तथा आप की गुलपनाग को 60264 वोट मिलीं।
9वें राउंड तक किरण खेर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन बंसल से 24 हजार वोटों से आगे है। अब तक 221771 वोट गिनी जा चुकी हैं। इनमें भाजपा की किरण खेर को 87809, कांग्रेस के पवन बंसल को 63132 तथा आप की गुलपनाग को 53862 वोट मिलीं।
8वें राउंड तक किरण खेर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन बंसल से 20 हजार वोटों से आगे है। अब तक 197024 वोट गिनी जा चुकी हैं। इनमें भाजपा की किरण खेर को 78794, कांग्रेस के पवन बंसल को 55841 तथा आप की गुलपनाग को 48941 वोट मिलीं।
7वें राउंड तक किरण खेर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन बंसल से 19 हजार वोटों से आगे है। भाजपा की किरण खेर को 67991, कांग्रेस के पवन बंसल को 48285 तथा आप की गुलपनाग को 44006 वोट मिलीं।
पांचवें राउंड तक किरण खेर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन बंसल से 15 हजार वोटों से आगे है। भाजपा की किरण खेर को 57920, कांग्रेस के पवन बंसल को 42153 तथा आप की गुलपनाग को 37027 वोट मिलीं।
update: 11:06am
पांचवें राउंड तक अब तक कुल 124000 वोट पोलिंग हुई। इसमें भाजपा की किरण खेर को 45886, कांग्रेस के पवन बंसल को 36582 तथा आप की गुलपनाग को 30213 वोट मिलीं।
पांचवें राउंड तक कुल 101660 वोट पोलिंग हुई। इसमें भाजपा की किरण खेर को 36390, कांग्रेस के पवन बंसल को 31016 तथा आप की गुलपनाग को 24231 वोट मिलीं।
update: 10:40am
तीसरे राउंड की मतगणना के बाद भी किरण खेर 2471 से लीड कर रही हैं। भाजपा की किरण खेर को 25742, कांग्रेस के पवन बंसल को 32271 तथा आप की गुलपनाग को 19279 वोट मिलीं।
अभी कुछ देर पहले वे अपनी बहन के साथ काउंटिंग सेंटर पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि वे बहुत खुश हैं। वैसे भी अभी तो शुरूआत है, आगे-आगे देखिए क्या होता है।
update: 10:06am
सेक्टर 26 स्थित मतगणना सेंटर पर पहुंचे पवन बंसल से जब मौजूदा हालात के बारे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी तक दो राउंड की मतगणना ही हुई। आगे देखिए, मैं ही चंडीगढ़ से जीतूंगा।
दूसरे राउंड तक कुल 50032 वोट पोलिंग हुई। इसमें भाजपा की किरण खेर को 18238, कांग्रेस के पवन बंसल को 16031 तथा आप की गुलपनाग को 11776 वोट मिलीं।
update: 09:49am
इस दौरान कुल 138 पोस्टल बैलेट पोल हुए। इनमें 67 किरण खेर को, 67 पवन बंसल को और 43 गुल पनाग को मिले।
update: 09:49am
भाजपा नेता सत्यपाल जैन पत्रकारों से बात कर रहे थे तो अचानक वहां पवन बंसल पत्नी सहित पहुंच गए। बंसल को देखते ही सारा मीडिया उनकी ओर चला गया। ऐसा देख सत्यपाल जैन बोले, हारने वालों के पीछे मीडिया भागता ही है।
update: 9:15am
पहले राउंड में कुल 27373 वोट पोलिंग हुई। इसमें भाजपा की किरण खेर को 9752, कांग्रेस के पवन बंसल को 9500 तथा आप की गुलपनाग को 5700 वोट मिलीं।
update: 08:30am
चंडीगढ़ में मतगणना शुरू हो चुकी है। पहली दौर की मतगणना के बाद भाजपा की किरन खेर 400 वोट से आगे चल रही है।
पहले राउंड में किरण खेर को 4700, पवन बंसल को 4300 तथा गुलपनाग को 3300 वोट मिलीं।
आज होगा तय कौन होगा अगला सांसद
राजनीतिक दल के नेता हों या आम आदमी। सबकी धड़कनें तेज हैं। क्या कांग्रेस के उम्मीदवार पवन कुमार बंसल लगातार चौथी बार चुनाव जीतेंगे? या भाजपा की उम्मीदवार किरण खेर चुनाव जीतकर नई भूमिका में नजर आएंगी या फिर आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार गुल पनाग चंडीगढ़ की अगली सांसद बनेंगी।
कुछ ऐसी ही चर्चा शहर में दिन भर बाजारों, पार्कों के साथ राजनीतिक गलियारों में भी रही। हर तरफ यही बात होती रही कि इस बार मुकाबला काफी कड़ा होने के कारण जो भी चुनाव जीतेगा उसका जीत का अंतर काफी कम होगा।
शाम चार बजे तक घोषित हो जाएगा नाम
शुक्रवार को शाम चार बजे तक शहर के अगले सांसद का नाम आधिकारिक तौर पर घोषित हो जाएगा। इस बार उपायुक्त कार्यालय की जगह सीसीईटी में ही आधिकारिक तौर पर परिणाम की घोषणा होगी।
हालाकि दोपहर बजे तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि इस बार किसका पलड़ा भारी है। चंडीगढ़ में इस बार का चुनाव काफी रोचक था और पहली बार बॉलीवुड की दो अभिनेत्रियों ने चुनाव लड़ा है।
चंडीगढ़ से इस बार 17 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था और उम्मीद है कि इनमें से 13 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाएगी।
उम्मीदवारों ने की बैठक
चुनाव के एक दिन पहले उम्मीदवारों ने काउंटिंग एजेंटों के साथ बैठक कर शुक्रवार की रणनीति बनाई। कांग्रेस के उम्मीदवार पवन कुमार बंसल ने अपने निवास पर सुबह बैठक की। इसके बाद बंसल ने रिलैक्स किया और किताब पढ़ी।
शाम को वह कार्यकर्ताओं से मिले। बंसल ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वह लगातार चौथी बार चुनाव जीतेंगे। वहीं, भाजपा की उम्मीदवार किरण खेर ने सेक्टर-17 के एक होटल में काउंटिंग एजेंटों के साथ बैठक की। किरण खेर ने कहा कि वह जो भी कहेंगी चुनाव परिणाम आने के बाद ही कहेंगी।
कांग्रेस ने नहीं की है तैयारी
भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को बड़ी स्क्रीन पर चुनाव परिणाम की कवरेज दिखाने के लिए सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय कमलम में बड़ी स्क्रीन लगाई है। लेकिन, कांग्रेस ने ऐसा कोई इंतजाम सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में नहीं किया है।
हालाकि कांग्रेस के उम्मीदवार पवन कुमार बंसल के सेक्टर-28 स्थित निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह ही एकत्र हो जाएंगे और वहां बंसल के परिवार के साथ टीवी पर चुनाव की कवरेज देखेंगे। इस बार न तो कांग्रेस और न ही किसी और राजनीतिक दल ने लड्डू या मिठाई का आर्डर दिया है। जबकि पिछले सालों में कांग्रेस पहले से ही लड्डुओं का इंतजाम करती थी।
पिछले चुनावों का हाल
विजेता-पवन कुमार बंसल
कुल वोट मिले-161042
जीत का अंतर-58967
उप विजेता-सत्यपाल जैन
कुल वोट मिले-102075
2004
विजेता-पवन कुमार बंसल
कुल वोट मिले-139880
जीत का अंतर-45248
उप विजेता-सत्यपाल जैन
कुल वोट मिले-94632
1999
विजेता-पवन कुमार बंसल
कुल वोट मिले-132924
जीत का अंतर-5449
उप विजेता-कृष्ण लाल शर्मा
कुल वोट मिले-127475