{"_id":"9b4d22909e826b0e33bcd7ca664db1ea","slug":"chandigarh-haat-schedule-announced-read-here-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय हो गया चंडीगढ़ हाट का शेड्यूल, यहां पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तय हो गया चंडीगढ़ हाट का शेड्यूल, यहां पढ़ें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 23 Sep 2014 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-34 स्थित मेला ग्राउंड पर हर वर्ष आयोजित किया जाने वाला चंडीगढ़ हाट इस वर्ष नए रूप में नजर आएगा। चंडीगढ़ हाट 25 सितंबर 2014 से शुरू हो रहा है। इसकी थीम ‘सजावट 2014’ है। इस मेले में एक ओर शॉपिंग होगी तो वहीं दूसरी ओर दर्शकों को पारंपरिक छटा देखने को मिलेगी। ‘सजावट 2014’ का आगाज डांडिया उत्सव से होगा।
विज्ञापन
इसमें भावनगर स्थित ओम शिव संस्था की ओर से उत्सव का संचालन किया जा रहा है। इसकी अगुआई हिना पटेल करेंगी। उदयपुर स्थित वेस्ट जोन कल्चर सेंटर से मान्यता प्राप्त इस 22 सदस्यीय दल ने देश और विदेश में असंख्य शो पेश किए हैं। इस मेले का स्वागत ऐतिहासिक दुर्ग आमेर किला के द्वार को दर्शाता एक अन्य द्वार से होगा। इस आमेर के किले जैसे द्वार को सहारनपुर के कारीगरों ने 25 दिनों की मेहनत के बाद तैयार किया है।
विज्ञापन
मेले के आयोजक संजय मित्तल ने कहा कि सजावट 2014 में मेला परिसर की सजावट आने वालों में एक नई उमंग और स्फूर्ति पैदा करेगी। मेले में इस बार व्यापक स्तर पर लाइटिंग की सजावट देखने को मिलेगी। मेले में सभी स्टाल, डांडिया परिसर और झूलों को 37 रंगों से सजाया गया है। यह रंग-बिरंगी छटा पैदा करेगा।
विज्ञापन
मेले में हर वर्ष की भांति आने वालों के लिए शॉपिंग के साथ-साथ मनोरंजन, खान-पान और कई तरह के झूलों का आनंद लेने का मौका होगा। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश और अन्य प्रांतों के साथ-साथ वहां के परिधान, खान-पान और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।