फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Government Schools, reality check

कई घटनाएं होने के बाद क्योंकि सरकारी स्कूल है, इसलिए इनकी सुरक्षा राम भरोसे!

Sat, 19 Aug 2017 09:18 AM IST
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 19 Aug 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Government Schools, reality check
Chandigarh Government Schools
चंडीगढ़ के नामी प्राईवेट स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने में जहां शिक्षा विभाग, पुलिस और चंडीगढ़ प्रशासन मेहरबान है। वहीं सरकारी स्कूलाें में हादसे होने के बाद भी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की खानापूर्ति करती है। अमर उजाला की ओर से वीरवार को रियलिटी चेक करने के  बाद यह बात सामने आई है। 
विज्ञापन


 सेक्टर - 26 में चार नामी स्कूलों में सेंट कबीर, सेंट जोंस, सेक्रेड हार्ट स्कूल , स्ट्राबेरी फील्ड स्कूल में जहां गेट के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। वहीं प्रशासन की ओर से यहां पर स्कूल के समय रास्ता वन वे कर दिया जाता है। यहां पर वीआईपी, आईएएस अफसरों के बच्चे पढ़ते हैं। इस कारण इन स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस की पूरी टीम लग जाती है।
विज्ञापन


 इसके उलट सरकारी स्कूलों को देखे तो जीएमएसएसएस- 26  जीएमएसएसएस- 10 और  जीजीएमएसएसएस- 18 में वारदात होने के बाद ही पुलिस चौकस होती है। वहीं शहर के सरकारी टॉप फाइव स्कूल में कैमरे तो काम करते हैं लेकिन अन्य 50 स्कूलों में कैमरे काम नहीं करते हैं। शहर के सभी स्कूलों में पीसीआर की गाड़ी भी तैनात नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर नहीं तैनात होती है पीसीआर वैन

Chandigarh Government Schools, reality check
निजी स्कूलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सरकारी में सिफर
यहां पर नहीं तैनात होती है पीसीआर वैन
 शहर के मनीमाजरा के गवर्नमेंट हाईस्कूल के सामने कोई पीसीआर तैनात नहीं होती है। वहीं जीएमएचएस - 52, स्मार्ट स्कूल सेक्टर - 53 , जीएमएसएसएस- 8  में भी पीसीआर वैन तैनात नहीं होती है। इस कारण स्टूडेंट्स से कई बार यहां पर छेड़छाड़ हो जाती है। सेक्टर - 53 के स्टूडेंट्स सुरेश कुमार ने बताया कि पीसीआर तैनात नहीं होती है। कई बार यहां पर बाहरी लोग गाड़ी लेकर घूमते हैं। इस कारण परेशानी होती है। 

डीसी के आदेश की अवहेलना 
 चंडीगढ़ के डीसी की ओर से आदेश दिए गए थे कि शहर के सभी सरकारी स्कूल शुरू होने और छुट्टी  होने के समय पीसीआर की वैन तैनात होती है। ताकि स्टूडेंट्स को किसी प्रकार की समस्या न हो। लेकिन 50 से ज्यादा स्कूलों में यह पीसीआर वैन तैनात नहीं होती है। इस कारण स्टूडेंट्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 शहर के सरकारी स्कूल के स्टूडेंट्स की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। शहर के सभी स्कूलों में पीसीआर वैन तैनात पुलिस करेगी। पुलिस के साथ इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से मीटिंग कर सभी सुविधा जल्द ही दुरुस्त कराई जाएगी।
 रूबिंदर जीत सिंह बराड़, डीएसई, चंडीगढ़ शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed