फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh government school, parent Suicide threat to school

बच्चे को डराया तो स्कूल जाकर मां ने दी धमकी, बोली- जान दे दूंगी

Wed, 01 Nov 2017 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 01 Nov 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
chandigarh government school, parent Suicide threat to school
GOVT. MODEL SR. SEC. SCHOOL SECTOR - 22
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर - 22 में पटाखा जलाने के आरोप में पुलिस द्वारा स्टूडेंट्स को डराने से भड़की मां ने खुदकुशी करने की धमकी देते हुए स्कूल में पहुंचकर जमकर हंगामा किया। बाद में प्रिंसिपल के समझाने पर मामला शांत हो गया। 
विज्ञापन


छात्र की मां नीलू का कहना है यदि स्कूल वाले बच्चे को डराएंगे और बच्चा कोई गलत कदम उठाता है तो मै खुद मर जाऊंगी। मंगलवार को नीलू अपने भाई-भाभी और एक अन्य महिला के साथ स्कूल में पहुंचकर जमकर रोष  व्यक्त किया।
विज्ञापन


नीलू ने कहा कि उसके बेटे ने सोमवार को कोई शरारत स्कूल में नहीं की लेकिन उसके बच्चे को पुलिसकर्मियों ने डराया-धमकाया है। इससे परेशान होकर बच्चा डर गया है और घर में जाकर सुसाइड करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला
सोमवार को दसवीं कक्षा के बच्चों ने स्कूल परिसर में पटाखे चलाए। इस पर स्कूल गेट पर तैनात पीसीआर की टीम ने बच्चों को डराया। इसके बाद मंगलवार को सुबह 10 बजे अभिभावक स्कूल में आ गए और दोपहर एक बजे तक स्कूल में ही डटे रहे। स्कूल प्रशासन ने मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी राजिंदर  कौर को भी बुलाया। जिन्होंने स्कूल को बच्चे की काउंसलिंग करने के निर्देश दिए।


बच्चा स्कूल में अनुशासन में नहीं आता है। उसके कानों में बालियां और बड़े-बड़े बाल है। पढ़ऩे में बच्चा कोई ध्यान नहीं देता है। इससे पहले बच्चे की पढ़ाई से संबंधी बात करने के लिए कई बार अभिभावकों को स्कूल में बुलाया गया लेकिन वह कभी नहीं आए। मंगलवार को आकर उन्होंने हंगामा किया जिस पर डीईओ ने समझाकर मामले को खत्म कर दिया।
दलजीत सिंह चीमा , कार्यकारी प्रिंसिपल जीएसएसएसएस-22डी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed