{"_id":"5bc0fb96bdec22695f5f234f","slug":"chandigarh-gets-best-performing-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ की झोली में बेस्ट परफार्मिंग अवार्ड, दस लाख की इनाम राशि भी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ की झोली में बेस्ट परफार्मिंग अवार्ड, दस लाख की इनाम राशि भी मिली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Smart city
- फोटो : File Photo
पोषण माह में बेहतरीन काम करने के एवज में दो स्टेट सहित आठ अवार्ड हासिल करने के बाद एक और कीर्तिमान सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ के साथ जुड़ गया है। पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पीएफआई) ने चंडीगढ़ को 33 संकेतकों की एक सूचकांक के आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को लेकर बेस्ट परफारमिंग यूटी चुना गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को नई दिल्ली के स्टीन ऑडिटोरियम में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के सलाहकार परिमल राय और निदेशक स्वास्थ्य सेवा डॉक्टर जी.दीवान ने अवार्ड लिया। इसके तहत सिटी में विभिन्न कार्यों के दस लाख रुपये की आर्थिक राशि इनाम के तौर पर मिली है। पीएफआई ने सिटी ब्यूटीफुल को 33 संकेतकों की एक सूचकांक के आधार पर प्रजनन स्वास्थ्य, जेंडर इक्विटी, परिवार नियोजन, जल, स्वच्छता और स्वच्छता, महिलाओं के सशक्तीकरण, लिंग आधारित हिंसा और आबादी की उर्वरता पर मजबूत पाया है।
विज्ञापन
सर्वेक्षण में पाया कि यूटी ने उक्त कार्यक्रमों में आम लोगों को जागरूक करके आर्थिक रूप से मजबूत बनाया है। इसके लिए यूटी को सम्मानित किया गया है। पीएफआई के सर्वे में पाया गया कि शिशु मृत्यु दर में कमी सिटी के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। ऐसा प्रभावी योजनाओं की कार्रवाई, सेवाओं की डिलीवरी, सुविधाओं का रख-रखाव और सामाजिक समुदाय में जागरूकता पैदा करने होता है, जिसमें सिटी शतप्रतिशत अव्वल रहा है। ऐसे सफल कार्यक्रमों से अन्य प्रदेशों को जानकारी लेनी चाहिए। सर्वे में यह बताया गया कि यूटी प्रशासन द्वारा प्राप्त 6वें जेआरडी टाटा मेमोरियल अवॉर्ड्स ने जनसंख्या के स्तर को स्थिर करने के लिए सिद्ध और निरंतर प्रयास किए हैं।
विज्ञापन