फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh Gang Rape Issue

फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा गैंगरेप का मामला

Sat, 01 Mar 2014 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 01 Mar 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
chandigarh Gang Rape Issue
खुड्डा लाहोरा में हुए पुलिस कर्मचारियों की ओर से किए गए नाबालिग के साथ गैंगरेप के मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा। शुक्रवार को जिला अदालत में पांच आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन


सभी आरोपियों को चार्जशीट की प्रति मुहैया करवाई गई। मालूम हो कि पिछले सप्ताह शुक्रवार को पुलिस की एसआईटी टीम ने इस मामले में चालान पेश किया गया था। अब सुनवाई की अगली तारीख 6 मार्च रखी गई है।
विज्ञापन


चालान में सिर्फ दो आरोपियों के खिलाफ दुराचार की धारा जोड़ी गई है जबकि अन्य के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा के साथ रेप में सहयोग देने की धारा भी जोड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार्जशीट के अनुसार कांस्टेबल अक्षय और सुनील ने दुराचार किया है। इस मामले में 5 पुलिस कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है जो कि इस समय न्यायिक हिरासत में बुडैल जेल में है।


पिछले साल 19 दिसंबर को पीड़ित की शिकायत पर 5 पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

पीड़ित के वकील ब्रजेश जसवाल ने बताया कि जिला अदालत ने इस मामले फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने का फैसला किया है। अगली सुनवाई को इस मामले के आरोपों पर बहस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed