फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, CTU Senior Assistant Jai Bhagwan gets bail, Court

50 हजार की रिश्वत लेने वाले सीटीयू वरिष्ठ सहायक जय भगवान को मिली जमानत

Fri, 26 Feb 2021 02:31 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, CTU Senior Assistant Jai Bhagwan gets bail, Court
चंडीगढ़। 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में सीटीयू के वरिष्ठ सहायक जय भगवान को जिला अदालत से जमानत मिल गई है। यह जमानत आरोपी को 25 हजार रुपये की गारंटी पर मिली है। पिछले सप्ताह आरोपी ने जमानत याचिका दायर की थी। आरोप के मुताबिक, जय भगवान ने सेक्टर-43 के बस अड्डे पर स्थित यात्रियों के ठहरने वाले कमरे की लीज को रद्द कराने के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन

मामला 21 जनवरी 2021 का है। शिकायतकर्ता ठेकेदार ने विजिलेंस विभाग को बताया था कि सेक्टर-43 स्थित बस अड्डे पर उसने यात्रियों के ठहरने वाले कमरे को लीज पर लिया था, लेकिन कोरोना काल में उसका काम ठप हो गया। बसें न चलने और यात्रियों के न होने से उसे घाटा हो रहा था। इसके चलते वह किराया देने में असमर्थ हो गया। आरोप के मुताबिक, सीटीयू (चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग) के वरिष्ठ सहायक जय भगवान ने उससे वादा किया कि वह लीज को रद्द करवा देगा। इस काम के एवज में उसने ठेकेदार से एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायत पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर औद्योगिक क्षेत्र स्थित सीटीयू कार्यालय के पास से रिश्वत की पहली किस्त के 50 हजार रुपये लेते हुए जग भगवान को रंगेहाथ दबोच लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed