फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh crime, False call to police for snatching Rs 65 thousand, three others including accused arrested

65 हजार रुपये की झपटमारी की पुलिस को झूठी कॉल करने वाले समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 04 Jan 2022 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
chandigarh crime, False call to police for snatching Rs 65 thousand, three others including accused arrested
चंडीगढ़। सारंगपुर थाना पुलिस ने शराब के नशे में मारपीट के बाद पुलिस को 65 हजार रुपये की झूठी कॉल करने वाले व्यक्ति और उसके भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कॉल करने वाले के साथ बाइक सवार के साथ मारपीट हुई थी। पुलिस ने बाइक सवार को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें जमानत पर छोड़ दिया। आरोपियों की पहचान धनास ईडब्ल्यू कॉलोनी निवासी दीपक, सोनू और विकास के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दीपक के खिलाफ नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का केस दर्ज है जबकि आरोपी सोनू के खिलाफ हवलदार के साथ मारपीट का केस दर्ज है। पुलिस ने बताया कि दीपक ई रिक्शा चलाता है। वह सेक्टर-37 से फल बेचकर आ रहा था। जब वह धनास अपने घर जा रहा था तो मिल्क कॉलोनी लाइट प्वाइंट के पास बाइक सवार विकास और उसका दोस्त आया और दीपक से रास्ता पूछने लगा। उनके बीच बहस हुई और फिर मारपीट हो गई। दीपक ने अपने भाई सोनू को फोन कर बुलाया। इस दौरान विकास और उसका दोस्त मौके से फरार हो गया। इसके बाद दीपक ने पुलिस को 65 हजार रुपये की झपटमारी की कॉल की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सारंगपुर थाना पुलिस ने मौके पर चौकीदार और अन्य लोगों से पूछताछ की तो पता चला दीपक ने झपटमारी की झूठी कॉल की है। पुलिस के अनुसार दीपक ने भी बाद में पुलिस को सच्चाई बता दी। इसके बाद पुलिस ने दीपक, सोनू और विकास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दीपक का सेक्टर-16 के अस्पताल में मेडिकल करवाया। जहां दीपक के शरारब पीने होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed