{"_id":"601d2fb98ebc3e26a37b1df7","slug":"chandigarh-crime-branch-arrested-drug-peddler","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : सवा लाख के लालच में लोहे की दुकान चलाने वाला बना तस्कर, चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ : सवा लाख के लालच में लोहे की दुकान चलाने वाला बना तस्कर, चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा
Fri, 05 Feb 2021 05:15 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 05 Feb 2021 05:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने नशा तस्कर से 1.20 लाख की कमीशन लेकर हिमाचल प्रदेश से दिल्ली चरस सप्लाई करने जा रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच ने आरोपी के कब्जे से साढ़े 6 किलो चरस बरामद की है। आरोपी लोहे की दुकान चलाता है।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू निवासी गांव बधयोली निवासी आरोपी मोहन लाल (34) को शुक्रवार को जिला अदालत में पेश कर 4 दिन का रिमांड हासिल किया गया है। क्राइम ब्रांच डीएसपी राजीव कुमार अंबस्ता ने बताया कि इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखों की अगुवाई में सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार की टीम ट्रिब्यून चौक के पास गश्त कर रही थी। अंबाला हाईवे स्थित राजश्री होटल के पास टीम को एक शख्स हाथ में बैग ले जाता हुआ दिखा।
शक के आधार पर पुलिस टीम ने उसे रोका और बैग की तलाशी ली। इस दौरान उसके बैग से साढ़े छह किलो चरस बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहनलाल बताया लेकिन चरस से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका। टीम ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में उक्त आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
रोडवेज बस से पहुंचा चंडीगढ़
पुलिस पूछताछ में आरोपी मोहन ने बताया कि वह लोहे की दुकान चलाता है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में उसे एक व्यक्ति मिला, जिसने नशे को दिल्ली तक पहुंचाने के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये का कमीशन देने का वादा किया। लालच में आकर वह कपड़े से भरे एक बैग में चरस को रखकर कुल्लू से सरकारी रोडवेज बस में चंडीगढ़ पहुंचा।
ट्रिब्यून चौक से बस में उसे दिल्ली जाना था लेकिन इससे पहले वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि उसने एक बार पहले भी नशे को हिमाचल से दिल्ली पहुंचाया था। क्राइम ब्रांच के अनुसार, आरोपी से पकड़ी गई चरस की कीमत बाजार में करीब दस लाख रुपये के आसपास की है।
टीम अब आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है कि हिमाचल में उसने किस व्यक्ति से नशा लिया था और आगे दिल्ली में उसे यह नशा किसे सप्लाई करना था। क्राइम ब्रांच का कहना है कि मामले में आरोपी मोहन लाल के निशानदेही पर नशे के गोरखधंधे से जुड़े अन्य आरोपियों को भी जल्द ही दबोच लिया जाएगा। वहीं आरोपी भी नशे का आदी बताया जा रहा है।