{"_id":"57a8cd354f1c1bb561ee4888","slug":"chandigarh-cricket-association-president-election-controversy-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"छाबड़ा ने कहा, किक्रेट एसोसिएशन के महासचिव के खिलाफ दूंगा शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छाबड़ा ने कहा, किक्रेट एसोसिएशन के महासचिव के खिलाफ दूंगा शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 10 Aug 2016 05:18 PM IST
विज्ञापन
pradeep chabra and sanjay tandon
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा यूटी किक्रेट एसोसिएशन के महासचिव सुभाष महाजन के खिलाफ मंगलवार को पुलिस में शिकायत देने जा रहे हैं। छाबड़ा ने कहा कि महाजन मेरे बारे में गलत कह रहे हैं कि मैं क्रिकेट एसोसिएशन का सदस्य तक नहीं रहा।
2009 से मैं एसोसिएशन का सदस्य हूं। इसके दस्तावेज भी मेरे पास हैं। जबकि टंडन से पहले रविंदर तलवार को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था, वह कभी पिछली कार्यकारिणी में सदस्य ही नहीं रहे हैं। छाबड़ा का कहना है कि सुभाष महाजन सिर्फ अपने बेटे को राष्ट्रीय स्तर पर खिलाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। इसलिए ही महाजन ने उनका फर्जी इस्तीफा तैयार करके टंडन को अध्यक्ष बनाया, जबकि कार्यकारिणी के सदस्य अभी उनके साथ हैं।
वहीं सुभाष महाजन का कहना है कि छाबड़ा को पुलिस में नहीं सीबीआई में शिकायत दर्ज करवानी चाहिए। उनका कहना है कि सच कभी भी बदलेगा नहीं। छाबड़ा अगर कह रहे हैं कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो हस्ताक्षर की जांच करवा लेनी चाहिए। उनका कहना है कि छाबड़ा को अब पद छोड़ने के बाद आरोप लगाना शोभा नहीं देता। उनका कहना है कि लड़ाई वही करता है, जिसने कोई हेराफेरी की हो।