फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh, Crafed started corona helpline, Answers to all questions WhatsApp number 9781999550 and 7009262024

क्राफ्ड ने शुरू की हेल्पलाइन.. कोरोना से जुड़े सभी सवालों के मिलेंगे जवाब

Tue, 20 Apr 2021 08:01 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Crafed started  corona helpline, Answers to all questions WhatsApp number 9781999550 and 7009262024
चंडीगढ़। कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए चंडीगढ़ रेजिडेंट्स एसोसिएशन वेलफेयर फेडरेशन (क्राफ्ड) की ओर से मंगलवार को निशुल्क कोविड-19 हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर 9781999550 और 7009262024 शुरू किया गया। वर्ल्ड मेडिकल एसोसिएशन के एडवाइजर डॉ. आरएस बेदी और डॉ. एसके खरबंदा व आरडब्ल्यूए की टीम के सहयोग से हेल्पलाइन का संचालन किया जाएगा। इस हेल्पलाइन पर लोग कोरोना से जुड़ी सभी जानकरियां और टीकाकरण व भ्रामक खबरों की सत्यता भी जान सकेंगे। हेल्पलाइन की सुविधा सुबह 9 से शाम 7 बजे तक मिलेगी।
विज्ञापन

क्राफ्ड के अध्यक्ष हितेश पुरी ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर ने गंभीर स्थिति से निपटने के लिए आरडब्ल्यूए से सहयोग की अपील की थी, इसलिए डॉ. बेदी व डॉ. खरबंदा के साथ मिलकर ट्राइसिटी के पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए टीम बनाई गई है। हेल्पलाइन के जरिए अस्पताल में बेड, दवा, टीका, ऑक्सीजन, भोजन, परामर्श, बुजुर्गों की मदद संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, डॉ. बेदी ने बताया कि जल्द ही हेल्पलाइन का विस्तार कर विशेषज्ञों की संख्या बढ़ाई जाएगी ताकि कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों को मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed