{"_id":"5f43db418ebc3e3cf4397c4d","slug":"chandigarh-corona-update-odd-even-will-continue-in-11-markets-for-next-10-days-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: 11 बाजारों में अगले 10 दिन तक जारी रहेगा ऑड-ईवन, सुखना लेक पर रहेगी वीकेंड पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: 11 बाजारों में अगले 10 दिन तक जारी रहेगा ऑड-ईवन, सुखना लेक पर रहेगी वीकेंड पाबंदी
Mon, 24 Aug 2020 08:53 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 24 Aug 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़।
- फोटो : social media
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने अगले 10 दिनों के लिए शहर के 11 मार्केटों में ऑड-ईवन पहले की तरह ही जारी रखने का फैसला किया है। इसके अलावा सेक्टर-18 की इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में भी बढ़ती भीड़ को देखते हुए ऑड-ईवन को जारी रखा है। वहीं, सेक्टर-22 की मोबाइल मार्केट की भी कई दुकानों को फिर अगले 10 दिन तक बंद रखने का फैसला किया है। इसके अलावा सेक्टर-43 की स्कूटर रिपेयर मार्केट हर रविवार को बंद रहेगी।
विज्ञापन
आदेशों के अनुसार सेक्टर-41 की कृष्णा मार्केट, बुड़ैल चौक स्थित ओल्ड पीएनबी बैंक के पास वाली मार्केट, सेक्टर-22 की शास्त्री मार्केट, सेक्टर-15 की पटेल मार्केट, सेक्टर-8 की इंटरनल मार्केट, सेक्टर-20 की आजाद और पैलेस मार्केट, सेक्टर-21 की बूथ मार्केट, सेक्टर-19 के पालिका बाजार व सदर मार्केट और सेक्टर-27 की जनता मार्केट और सेक्टर-18 की इलेक्ट्रॉनिक मार्केट की दुकानें अब अगले 10 दिनों तक ऑड-ईवन फार्मूले के तहत ही खोली जाएंगी। यह आदेश चंडीगढ़ प्रशासक के एडवाइजर मनोज परिदा ने जारी किए हैं। उन्होंने अपने आदेशों में कहा है कि यह आदेश 25 अगस्त से लेकर 3 सितंबर तक लागू रहेंगे।
विज्ञापन
8 अगस्त से सेक्टर-22 की मोबाइल मार्केट बंद, अब फिर 10 दिन बंद करने के आदेश
कोरोना के फैलते संक्रमण को देखते हुए यूटी प्रशासन ने सेक्टर-22 की बेसमेंट मोबाइल मार्केट की दुकानों को बंद रखने का फैसला किया है। प्रशासन ने सेक्टर-22 की बेसमेंट मोबाइल मार्केट की एससीओ 1010-11 राधा मार्केट, एससीओ 1030-31 अटारी मार्केट, एससीओ 1004 स्वीटी मार्केट और एससीओ 1003-04 को अगले 10 दिनों के लिए बंद रखने के आदेश दिए हैं। ये दुकानें 8 अगस्त से ही बंद हैं।
विज्ञापन
सुखना लेक अभी भी वीकेंड पर रहेगी बंद
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुखना लेक भी अगले आदेश तक शनिवार और रविवार को बंद रहेगी। आदेशों में कहा गया है कि हर हफ्ते इन आदेशों की समीक्षा होगी। वहीं, इन आदेशों को लागू करने की जिम्मेदारी एसडीएम और मार्केट एसोसिएशन की होगी। नियमों की अवहेलना पर कार्रवाई भी की जाएगी।