{"_id":"208a6996eadf6afaa3d13dc83944e8cc","slug":"chandigarh-consumer-forum-decision-against-gas-agency-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP और गैस एजेंसी ने रोकी गैस की आपूर्ति, अब भरेंगे मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP और गैस एजेंसी ने रोकी गैस की आपूर्ति, अब भरेंगे मुआवजा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 24 Feb 2016 09:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस सिलेंडर की आपूर्ति रोकने पर उपभोक्ता फोरम ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम और गैस एजेंसी को सेवा मे कोताही का दोषी करार दिया है।
विज्ञापन
उपभोक्ता फोरम ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम और गैस एजेंसी को निर्देश दिया है कि वे संयुक्त रूप से शिकायतकर्ता को तुरंत एलपीजी गैस कनेक्शन रिलीज करे। साथ ही सेवा में कोताही के लिए 25 हजार रुपये मुआवजा और 10 हजार रुपये मुकदमा खर्च अदा करें। यह निर्देश जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम-1 के सदस्य सुरेश कुमार सरदाना ने सुनवाई के बाद दिया है।
शिकायतकर्ता दविंदर कुमार निवासी मिल्क कालोनी धनास ने सेक्टर-19 स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड और सेक्टर-25 वेस्ट स्थित द चंडीगढ़ गैस एजेंसी के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में शिकायत दी थी। दविंदर कुमार ने उपभोक्ता फोरम को बताया कि वह वर्ष 2009 से द चंडीगढ़ गैस एजेंसी के रजिस्टर्ड एलपीजी कंज्यूमर हैं। वे लगातार 25 जनवरी 2015 तक इसकी रीफिलिंग भी कराते रहे हैं।
विज्ञापन
द चंडीगढ़ गैस एजेंसी ने गैस सिलेंडर की आपूर्ति यह कह कर रोक दी कि एक ही एड्रेस पर दो गैस कनेक्शन नहीं हो सकते। शिकायतकर्ता ने गैस एजेंसी को बताया कि उनके नाम पर केवल एक ही गैस कनेक्शन है। इस संबंध में कई बार गैस एजेंसी के चक्कर लगाए लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उक्त मकान नंबर पर अलग अलग नामों पर पांच एलपीजी गैस के कनेक्शन थे। चार कनेक्शन शिकायतकर्ता और उनके परिवार के थे जबकि एक कनेक्शन दूसरे का था। एक ही मकान नंबर पर कई लोगों के नाम से गैस कनेक्शन होने से ऑटोमैटिक गैस का कनेक्शन बंद हो गया। उन्होंने सेवा में कोताही नहीं की है। गैस एजेंसी ने भी अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने भी सेवा में कोताही नहीं की है।