फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Congress Protest against rising Inflation

Chandigarh Protest: महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राजभवन जा रहे कांग्रेसी पुलिस हिरासत में

Fri, 05 Aug 2022 12:31 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 Aug 2022 12:31 PM IST
सार

कांग्रेस के अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने बताया कि आम चुनाव में भाजपा अच्छे दिन की बात करती थी। महंगाई कम करने और डीजल पेट्रोल की कीमतों में कमी करने का वादा किया था।

विज्ञापन
Chandigarh Congress Protest against rising Inflation
चंडीगढ़ कांग्रेस का प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

बढ़ती महंगाई के विरोध में चंडीगढ़ कांग्रेस ने शुक्रवार को राजभवन तक मार्च निकाला। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस हिरासत में लेकर सेक्टर 19 के थाने लेकर आई है। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सेक्टर 18 और 19 के लाइट प्वाइंट पर एकत्र हुए। उसके बाद काला झंडा और पार्टी का झंडा साथ लेकर राजभवन की ओर मार्च शुरू किया। मध्यमार्ग से आगे बढ़ते ही पुलिस ने बैरिकेड लगाकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोक दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


रोके जाने पर कांग्रेसियों ने वहीं नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ लोग बैरिकेड पर चढ़ गए। नहीं मानने पर पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और बस में बैठा कर सेक्टर 19 के थाने लेकर आ गई। कांग्रेसियों को हिरासत में लेने के लिए पुलिस को भी कड़ी मेहनत करनी पड़ी। कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए थे। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों एआईसीसी सदस्यों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, सभी पार्षदों, फ्रंटल संगठनों के चेयरमैन, सभी प्रकोष्ठों के चेयरमैन तथा सभी वरिष्ठ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। 


लक्की ने कहा कि आम चुनाव में भाजपा अच्छे दिन की बात करती थी। महंगाई कम करने और डीजल पेट्रोल की कीमतों में कमी करने का वादा किया था। सभी वादे भाजपा भूल गई। लोगों की परेशानी हर दिन बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण किचन से कई चीजों की कमी होने लगी है। महंगाई से महिलाओं की परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दे उठाती रहेगी। सरकार पार्टी के कार्यकर्ताओं पर जितना भी जुल्म कर ले, हम पीछे नहीं हटेंगे।

पुलिस ने जब्त किए काले गुब्बारे.....

रोष मार्च शुरू करने से पहले ही पुलिस ने कांग्रेस के काले गुब्बारे जब्त कर लिए। जानकारी के अनुसार सेक्टर 18 और 19 के लाइट प्वाइंट पर रोष मार्च से पहले काला गुब्बारा फुलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने आकर गुब्बारे जब्त कर लिए। उस समय कांग्रेस के कार्यकर्ता नहीं थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने कहा कि पुलिस की इस प्रकार की कार्रवाई ठीक नहीं है। 
यह काले गुब्बारे महंगाई के विरोध में छोड़े जाने थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed