फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Congress: pawan Bansal meet to lucky

हाईवोल्टेज ड्रामा: फिर एक हुए बंसल और लक्की

Sun, 16 Feb 2014 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 16 Feb 2014 10:52 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Congress: pawan Bansal meet to lucky
बीस दिन पहले तक स्थानीय सांसद पवन कुमार बंसल के खिलाफ चुनावी ताल ठोकने वाले कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने शनिवार को अपने सुर बदल लिए।
विज्ञापन


सेक्टर-20 के सामुदायिक केंद्र में कांग्रेस की टी पार्टी में शनिवार को अलग ही नजारा था। लक्की ने गुलदस्ता देकर बंसल का अभिवादन किया।

दूसरी ओर इस कार्यक्रम से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बीबी बहल सहित शहर के प्रमुख कांग्रेस नेता और पार्षद गायब रहे।

पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में लक्की ने बंसल की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने यहां तक कहा कि अब तो हाईकमान की ओर से लोकसभा उम्मीदवार के रूप में बंसल के नाम की घोषणा करना सिर्फ औपचारिकता है।

कार्यक्रम में बंसल की ओर से भी यह संदेश देने की कोशिश की गई कि उनके और लक्की के बीच कभी कोई मतभेद नहीं रहे हैं। इस टी पार्टी का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को यह संदेश देना था कि पार्टी के बीच कोई फूट नहीं है।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने बताया कि बंसल ने शहर के लिए काफी कुछ किया और चंडीगढ़ को इंटरनेशनल मैप ले आए। मेरी उनसे किसी तरह की नाराजगी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद पवन बंसल ने बताया कि मेरे नाम की घोषणा अभी हाईकमान ने नहीं की है। इसलिए मैं यह नहीं कह सकता हूं कि पार्टी मुझे ही टिकट देगी। मैं टिकट के लिए दावेदार जरूर हूं। लेकिन, मैं इतना विश्वास के साथ कह सकता हूं कि चंडीगढ़ से कांग्रेस जीतेगी। चंडीगढ़ में हर वार्ड या गांव के अलग अलग मुद्दे होते हैं। ऐसे में चंडीगढ़ का कोई एक बड़ा मुद्दा नहीं है।



नाम की घोषणा मार्च के शुरू में
स्थानीय संसद पवन कुमार बंसल ने सेक्टर-20 के सामुदायिक केंद्र में पत्रकारों से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कांग्रेस की ओर से दूसरे चरण में घोषित की जाने वाली सूची में चंडीगढ़ के उम्मीदवार का नाम होगा। मार्च के पहले सप्ताह तक यह सूची आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed