{"_id":"97f13653162a4317c5eb2ecb14c6855a","slug":"chandigarh-congress-loksabha-election-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कांग्रेस भी घर-घर जाएगी, प्राप्तियां गिनाएगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कांग्रेस भी घर-घर जाएगी, प्राप्तियां गिनाएगी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 01 Mar 2014 02:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब कांग्रेस ने भी मतदाता के घर घर तक जाने की तैयारी कर ली है। हाईकमान से चंडीगढ़ कांग्रेस को मतदाता के घरों तक जाकर अपनी उपलिब्धयां गिनाने के निर्देश मिले हैं।
सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में चंडीगढ़ टैरीटोरियल कांग्रेस कमेटी (सीटीसीसी) की बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष बीबी बहल और स्थानीय सांसद पवन कुमार बंसल के अलावा मेयर हरफूल चंद कल्याण, कांग्रेस के पार्षद, जिला अध्यक्ष सहित कई कांग्रेस नेता मौजूदा थे।
बैठक में जहां आगामी चुनाव के प्रचार के लिए रणनीति बनाई गई, वहीं रविवार से शहर के अलग अलग हिस्सों में पदयात्रा निकालने का फैसला लिया गया।
रविवार से कांग्रेस पदयात्रा की शुरूआत कर शहर में चुनाव प्रचार का आधिकारिक तौर पर आगाज कर देगी। पहले दिन शाम 4.30 बजे धनास की पुनर्वास कालोनी में पदयात्रा निकलेगी।
विज्ञापन
इसके बाद 3 मार्च को मलोया बस स्टैंड से और 4 मार्च को आईटी पार्क स्थित किशनगढ़ राउंड अबाउट से पद यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद मौली जागरां, बापू धाम, बहलाना, रायपुर खुर्द में भी 4.30 बजे रैली निकाली जाएगी। इस बैठक के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने अपने अपने सुझाव भी दिए।
बैठक में पवन बंसल ने सभी नेताओं से एकजुट होकर चुनाव प्रचार में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि पार्टी की उपलब्धियों कते साथ साथ विजन को भी हर मतदाता तक पहुंचाना जरूरी है।
बैठक में यह सुझाव भी दिया गया कि मतदाताओं को प्रचार सामग्री भी दी जानी चाहिए, लेकिन इसे छपवाने में समय लगेगा। ऐसे में कांग्रेस को जल्द से जल्द प्रचार सामग्री तैयार करनी चाहिए।
बैठक में दिखे नेताओं में मतभेद
कांग्रेस में अभी अंदरूनी कलह थमी नहीं है। कांग्रेस के नेताओं के बीच मतभेद शुक्रवार को हुई बैठक के दौरान साफ दिखे। बंसल के अलावा टिकट की दावेदारी पेश करने वाले पूर्व पार्षद चंद्रमुखी शर्मा और पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर भूपेंद्र सिंह बडहेरी बैठक में नहीं आए।
बैठक के दौरान कांग्रेस महा सचिव पवन शर्मा ने यह मुद्दा उठाया कि कांग्रेस जब भी कोई आयोजन करती है, उसकी सूचना सभी को नहीं पहुंच पाती है। इससे बाद में हास्यपद स्थिति बनती है। ऐसे में जो भी आयोजन किया जाए उसकी सूचना सभी को उचित तरीके से पहुंचनी चाहिए।
शर्मा ने कहा कि इस बैठक के लिए न तो गांव के किसी पंच को बुलाया गया है और न ही सरपंच को। कांग्रेस अध्यक्ष बीबी बहल ने इसका जवाब देते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि सूचना पहले नहीं दी जाती है। सभी को सूचना भेजी जाती है। जहां तक गांवों के पंच और सरपंच की बात है उन्हें आगे से बुलाया जाएगा।