फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh childrens will sent greeting cards to pakistan on new year

नए साल पर चंडीगढ़ से बच्चे पाकिस्तान भेजेंगे प्यार का पैगाम, तरीका दिलचस्प

Sun, 31 Dec 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 31 Dec 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
chandigarh childrens will sent greeting cards to pakistan on new year
स्कूली छात्राएं
भारत और पाकिस्तान के बीच शांति को बढ़ावा देने के लिए चंडीगढ़ के चार स्कूलों के 1000 से अधिक छात्र-छात्राएं बड़ी पहल कर रहे हैं। पाकिस्तान के विद्यार्थियों को ग्रीटिंग कार्ड भेजकर नए साल की शुभकामनाएं देंगे। नफरत व हिंसा को त्याग कर दोस्ती का संदेश देते ग्रीटिंग कार्ड शुक्रवार को पाकिस्तान के लाहौर और पेशावर में स्थित स्कूलों को भेजे गए हैं। ग्रीटिंग कार्ड भेजने वालों में दिल्ली पब्लिक स्कूल, कार्मल कॉन्वेंट स्कूल, सेंट स्टीफंस स्कूल और डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लाहौर), चंडीगढ़ शामिल हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान के पेशावर स्थित बचा खान ट्रस्ट एजुकेशनल फाउंडेशन और द सिटी एडगेट स्कूल लाहौर के बच्चे भारत के विद्यार्थियों को भी ग्रीटिंग कार्ड भेज रहे हैं। खूबसूरती से तैयार किए गए इन कार्ड पर कुछ बेहतरीन स्लोगंस लिखे हैं। इसमें मुख्य रूप से क्यों नफरत की कहानी को एक प्रेम कहानी में न बदल दिया जाए, गोलियां शांति नहीं ला सकतीं, शांति देशभक्ति है, युद्ध महंगा है, शांति अमूल्य है, बदले की भावना विश्व को अंधा बना सकती है, हम हमेशा भारत-पाकिस्तान मैत्री के लिए प्रार्थना करते हैं जैसे कई स्लोगन को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


इस शांति प्रोजेक्ट की योजना भारत की एनजीओ युवसत्ता की ओर से जस्टिस एड एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन, इस्लामाबाद और पाकिस्तान में लाहौर स्थित एनजीओ अमन पुकार ने मिलकर बनाई है। इस मौके पर युवसत्ता के संयोजक प्रमोद शर्मा ने कहा कि दक्षिण एशिया के दो तनाव ग्रस्त देशों पाकिस्तान और भारत के बीच शांति और सामंजस्य को बढ़ावा देने की आज आवश्यकता बढ़ रही है। इसका सबसे अच्छा तरीका सीमा के दोनों तरफ रहने वाले लोगों के बीच भाईचारे और अपनेपन की भावनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रसार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed