{"_id":"58ca6f724f1c1b194132a7c3","slug":"chandigarh-bjp-will-got-new-president-in-one-month-many-leaders-name-is-in-race","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चंडीगढ़ BJP को मिलेगा नया अध्यक्ष, पद के लिए दौड़ में कई दिग्गज नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चंडीगढ़ BJP को मिलेगा नया अध्यक्ष, पद के लिए दौड़ में कई दिग्गज नेता
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 16 Mar 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ बीजेपी की मीटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब विधानसभा चुनाव हो गए हैं। ऐसे में अब चंडीगढ़ बीजेपी को नया अध्यक्ष मिलने की उम्मीदें बढ़ गई हैं और पद की दौड़ में कई नेताओं के नाम हैं। चुनाव के कारण चंडीगढ़ में नए भाजपा अध्यक्ष की नियुक्ति का मामला अटका हुआ था, लेकिन अब एक माह के भीतर नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति हो जाएगी। हाईकमान ने दावेदारों के नामों पर मंथन शुरू कर दिया है।
बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन का कार्यकाल पिछले साल ही पूरा हो चुका है। वहीं पंजाब चुनाव निपटने के बाद टंडन ने भी पार्टी प्रभारी और संगठन मंत्री को कह दिया है कि अब उनकी जगह नए अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी जाए। हालांकि इतना तो तय है कि संघ से जुड़ा कोई नेता ही इस पद पर आसीन होगा। हाईकमान 50 वर्ष से कम आयु के दावेदारों पर मंथन कर रहा है।
इधर नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की सुगबुगाहट के साथ ही स्थानीय नेताओं में गुटबाजी हावी होने लग गई। प्रदेश अध्यक्ष टंडन और सांसद किरण खेर खेमे में बवाल मचा हुआ है। खेर गुट को पूर्व सांसद सत्यपाल जैन और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन का भी साथ है। दोनों ही गुट चाहते है कि उनके करीबी को ही नया अध्यक्ष बनाया जाए। इसका एक बड़ा कारण यह है कि ढ़ाई साल बाद लोकसभा चुनाव होने हैं और वह चुनाव नए अध्यक्ष के नेतृत्व में होगा।
विज्ञापन
ऐसे में लोकसभा चुनाव में टिकट दिलवाने में प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका अहम रहती है। एक ओर जहां सांसद किरण खेर फिर से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती है वहीं दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन भी लोकसभा चुनाव में टिकट के दावेदार है। भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदारों में पूर्व मेयर अरुण सूद, सतिंदर सिंह, प्रदीप शर्मा और चंद्रशेखर के नामों पर मंथन किया जा रहा है।
टंडन गुट की पहली पसंद पूर्व मेयर अरुण सूद है। वहीं भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन का कहना है कि नए अध्यक्ष की नियुक्त करने का अधिकार पार्टी हाईकमान का है। वह कभी भी नया अध्यक्ष नियुक्त कर सकते हैं। वह पूरी तरह से इसके लिए तैयार है।