फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh admn discontinues weekend closure of Sukhna Lake

पाबंदी हटी: वीकेंड पर सुखना किनारे घूम सकेंगे लोग...मगर बरतनी होंगी ये सावधानियां

Fri, 11 Sep 2020 09:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Sep 2020 09:44 PM IST
सार

  • ट्राइसिटी की समीक्षा बैठक में चंडीगढ़ के प्रशासक बदनौर बोले- सामाजिक दूरी का करना होगा पालन
  • कोरोना जांच में तेजी को 10,000 एंटीजन किट खरीदने का आदेश, इंफोसिस सराय बनेगी कोविड वार्ड

विज्ञापन
Chandigarh admn discontinues weekend closure of Sukhna Lake
सुखना झील। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सुखना लेक पर वीकेंड पर लगी घूमने की पाबंदी हटा दी गई है। अब लोग सुखना के किनारे पर घूम सकेंगे मगर उन्हें मास्क पहनना और सामाजिक दूरी का ध्यान रखना होगा। शुक्रवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने यह फैसला लिया। बदनौर ने निर्देश दिए कि लोग शनिवार और रविवार को सुखना लेक पर घूमते समय मास्क जरूर पहनें।  प्रशासन और पुलिस समय-समय पर चेकिंग करें और बिना मास्क वाले लोगों पर कार्रवाई करें। 

विज्ञापन


उधर, शहर में कोरोना वायरस के मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर पीजीआई ने इंफोसिस सराय को अपने अधीन लेने का निर्णय लिया है। यहां कोरोना मरीजों के लिए 200 अतिरिक्त बेड तैयार किए जाएंगे। अगले आदेशों तक इंफोसिस सराय को संक्रामक रोग अस्पताल के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। 
विज्ञापन


बैठक में बदनौर ने कोरोना वायरस की जांच में तेजी लाने के लिए 10,000 अतिरिक्त एंटीजन किट खरीदने के आदेश दिए। इस दौरान स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि इस अतिरिक्त एंटीजन किट से कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना के मरीजों के लिए प्लाज्मा के 10 यूनिट तैयार
पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगतराम ने बैठक में बताया कि पीजीआई के नेहरू एक्सटेंशन में कोरोना वायरस के 270 मरीज भर्ती हैं, जिनमें चंडीगढ़ से 81, पंजाब से 78, हरियाणा से 43 और हिमाचल से 19 लोग हैं। उन्होंने बताया कि 52 कम गंभीर मरीजों को नेहरू हास्पिटल के प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है। पीजीआई की ओर से लिए 805 सैंपल में से 156 पॉजिटिव पाए गए, जिसमें से 118 चंडीगढ़ से संबंध रखते हैं। 


उन्होंने यह भी बताया कि पीजीआई ने 10 प्लाज्मा यूनिट तैयार रखे हैं। अगर किसी कोरोना वायरस के मरीज को प्लाज्मा की जरूरत होगी तो उन्हें दिया जा सकेगा। जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. बीएस चवन ने बताया कि उनकी ओर से लिए गए 369 सैंपल में से चंडीगढ़ के 118 लोग पॉजिटिव पाए गए। डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉ. जी दीवान ने बताया कि प्रशासन की ओर से 5000 वैलनेस किट विटामिन और दवाइयों के साथ होम क्वारंटीन और कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों के लिए भेजी गई हैं। समीक्षा बैठक में डीजीपी संजय बेनीवाल भी मौजूद रहे। 

यह भी देखें: हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed