फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administrator's Advisor Dharampal unfurls the national flag on the 73rd Republic Day

गणतंत्र दिवस: प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने फहराया तिरंगा, 12 विभागों ने पेश की मनमोहक झाकियां

Wed, 26 Jan 2022 09:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Jan 2022 09:09 AM IST
सार

देश 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। चंडीगढ़ में भी जश्न का माहौल है। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 

विज्ञापन
Chandigarh Administrator's Advisor Dharampal unfurls the national flag on the 73rd Republic Day
गणतंत्र दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणतंत्र दिवस पर चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। उनके साथ डीजीपी प्रवीर रंजन मौजूद रहे। परेड ग्राउंड में चंडीगढ़ प्रशासन, नगर निगम व अन्य विभागों के सभी अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान पुलिस के जवानों की कदम ताल ने पूरे मैदान में देशभक्ति का जोश भर दिया। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन कोविड गाइडलाइंस के मुताबिक किया गया है। सेक्टर-17 स्थित नगर निगम की बिल्डिंग में मेयर सरबजीत कौर ने तिरंगा फहराया।

विज्ञापन


विज्ञापन

नवनिर्वाचित पार्षदों व मेयर को बधाई दी
अपने संबोधन में सलाहकार धर्मपाल ने कहा कि कार्यकाल के पहले साल में उन्होंने अनुभव किया है कि चंडीगढ़ एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। बेहतरीन इमारतें हैं। हाल ही में नगर निगम चुनाव संपन्न हुए हैं। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों व मेयर आदि को बधाई दी। कोरोना काल में डॉक्टरों द्वारा की गई सेवा की सराहना की और उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सलाहकार धर्मपाल ने कहा कि डॉक्टरों ने हजारों लोगों की इस महामारी के दौरान जान बचाई है। उन्होंने शहर की समाजसेवी संस्थाओं का भी धन्यवाद किया, जो कोरोना काल में लोगों की मदद कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना का नया वैरिएंट अभी खत्म नहीं हुआ है, इसलिए सभी को सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शहर के पार्कों को और खूबसूरत बनाया जाएगा। 

नए वायरस को पहचानने के लिए बनेगा संस्थान
सलाहकार धर्मपाल ने कहा कि पूरे क्षेत्र में किसी भी बड़े वायरस को पहचानने का कोई संस्थान नहीं है। यही वजह है कि चंडीगढ़ प्रशासन ने फैसला लिया है कि जीएमसीएच-32 में एक संस्थान की स्थापना की जाएगी, जो ऐसे वायरस की पहचान करेगा। अपने संबोधन में धर्मपाल ने इलेक्ट्रिक बस, सॉलिड वेस्ट प्लांट, नए स्कूल, सामुदायिक केंद्र, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बर्ड पार्क व अन्य का जिक्र किया। 

                                   विभागों की मनमोहक झाकियां

उन्होंने कहा कि शहर को सोलर सिटी बनाने के लिए कई लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं जो 2023 तक पूरे हो जाएंगे। उन्होंने जानकारी दी है कि अतिरिक्त 40 इलेक्ट्रिक बस जून 2022 तक आ जाएंगी। चंडीगढ़ पुलिस भी ई-पुलिस स्टेशन बना रही है, जो फरवरी 2022 तक शुरू हो जा जाएगा। उन्होंने बाइक शेयरिंग प्रोजेक्ट का भी जिक्र किया और बताया कि रोजाना करीब 1500 लोग साइकिल की सवारी कर रहे हैं। 



12 विभागों ने प्रस्तुत की झाकियां
परेड ग्राउंड में चंडीगढ़ के अलग-अलग विभागों ने कुल 12 झांकियां प्रस्तुत कीं। जिनमें शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ यातायात पुलिस, नगर निगम, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, क्रेस्ट व अन्य विभागों ने हिस्सा लिया। सेक्टर 26 के ट्रांसपोर्ट चौक पर बने एयर प्यूरीफायर टावर और हाल ही में शुरू बर्ड पार्क पर भी झांकी प्रस्तुत की गई, जो इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही।

एट होम कार्यक्रम रद्द

हर साल परेड ग्राउंड के समारोह के बाद यूटी गेस्ट हाउस में सलाहकार धर्मपाल की तरफ से एट होम कार्यक्रम रखा जाता था, जिसे कोरोना की वजह से रद्द कर दिया गया है। इससे पहले शाम को पंजाब राजभवन में होने वाले एट होम कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया था। कोविड-19 के नियमों के कारण शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए ऐसा किया गया है।

मालूम हो कि हर साल 26 जनवरी की शाम को पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक की ओर से राजभवन में एट होम की व्यवस्था की जाती है, जिसमें चंडीगढ़ के अलावा पंजाब और हरियाणा के गणमान्य लोगों को बुलाया जाता था लेकिन मार्च 2020 में कोरोना के आने के बाद से एट होम कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed