Chandigarh News: शहरवासियों को बड़ी राहत, प्रशासक ने डोर टू डोर कचरा संग्रहण शुल्क घटाया
प्रशासक ने नगर निगम के प्रस्ताव पर विचार करते इसमें संशोधन को मंजूरी दी। इससे व्यावसायिक क्षेत्रों में न केवल कलेक्शन और डोर टू डोर वेस्ट मैनेजमेंट में सुधार होगा बल्कि राजस्व भी बढ़ेगा जो अब तक वसूल नहीं किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने शहरवासियों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने डोर टू डोर कचरा संग्रहण शुल्क में संशोधन को मंजूरी दे दी है जो न केवल पिछली दरों से बहुत कम हैं बल्कि काम की प्रकृति के आधार पर तय किए गए हैं। प्रशासक ने नगर निगम के प्रस्ताव पर विचार करते इसमें संशोधन को मंजूरी दी। इससे व्यावसायिक क्षेत्रों में न केवल कलेक्शन और डोर टू डोर वेस्ट मैनेजमेंट में सुधार होगा बल्कि राजस्व भी बढ़ेगा जो अब तक वसूल नहीं किया गया था। इस कदम से स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में और सुधार होगा।
यह है दरें
कैटेगरी चार्ज प्रतिमाह
- 1. रेजिडेंशियल यूनिट प्रति किचन प्रति माह रुपये में
- दो मरला और उससे कम 50
- दो मरला से 10 मरला तक 100
- 10 मरला से ऊपर एक कनाल तक 200
- एक कनाल से ऊपर दो कनाल तक 250
- दो कनाल से ऊपर 350
2. स्ट्रीट वेंडर 50
- 3. कमर्शियल इस्टाब्लिशमेंट
- जनरल ट्रेड 150 रु प्रति फ्लोर
- ढाबा, मिठाई की दुकान, कॉफी हाउस
- इटिंग ज्वाइंट, स्पा 300 रु प्रति फ्लोर
- टूबे शॉप्स
- जनरल ट्रेड 300 रु प्रति फ्लोर
- ढाबा, मिठाई की दुकान, इटिंग ज्वाइंट,
- कॉफी हाउस, स्पा और सैलून 600 रु प्रति फ्लोर
4. कामर्शियल इस्टाब्लिशमेंट
बूथ
जनरल ट्रेड 100 रुपये प्रति फ्लोर
- ढाबा, मिठाई दुकान, इटिंग ज्वाइंटस
- काफी हाउस, स्पा, सलून 300 रुपये प्रति फ्लोर
- 5. गेस्ट हाउस, धर्मशाला, भवन, 2000 रुपये
- 6. हॉस्टल 2000 रुपये
- 7. रेस्टोरेंट, 50 लोगों से अधिक बैठने पर 2000 रुपये
- 8. रेस्टोरेंट 50 लोगों से अधिक बैठने पर 3000 रुपये
- 9. होटल 2000 रुपये
- 10. होटल थ्री स्टार 3000 रुपये
- 11. होटल थ्री स्टार से ऊपर 5000 रुपये
- 12. कमर्शियल ऑफिस, सरकारी कार्यालय
- बैंक, बीमा कार्यालय, कोंचिंग क्लास, शैक्षिक संस्थान 2000 रुपये
- 13. क्लीनिक, डिस्पेंसरी बिना बेड के नॉन बायो वेस्ट 500 रुपये
- 14. क्लीनिक, डिस्पेंसरी 50 बेड 1000 रुपये
- 15. स्माल एंड कॉटेज इंडस्ट्रीज, वर्कशॉप- 1000 रुपये
- 16. गोदाम, कोल्ड स्टोरेज 2000 रुपये
- 17. कम्युनिटी सेंटर/ भवन में प्रति इवेंट 1000 रुपये
- 18 . क्लब, सिनेमा हॉल, पब, मल्टीप्लेक्स 5000 रुपये
- 19. नॉन कामर्शियल, धार्मिक चैरिटेबल संस्था जो किसी
- कैटैगरी में कवर नहीं हैं 1000 रुपये
- 20. गांव के लिए
- पांच मरला के घर 50 रुपये
- पांच मरला से एक कनाल तक 100 रुपये
- एक कनाल से ऊपर 200 रुपये
- दुकान जनरल ट्रेड 100 रुपये
- मिठाई की दुकान, ढाबा और सैलून 200 रुपये
- किराया कमरा 30 रुपये प्रति कमरा प्रति महीना