फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administration May Announce Sukhna Lake a Wetland

चंडीगढ़ः अगले 3 महीने में वेटलैंड घोषित हो जाएगी सुखना लेक, प्रशासन कभी भी ले सकता फैसला

Wed, 05 Jun 2019 01:30 PM IST
खुशबू गोयल अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 05 Jun 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Administration May Announce Sukhna Lake a Wetland
सुखना का जलस्तर - फोटो : फाइल फोटो
यूटी प्रशासन ने सुखना लेकर को बचाने की कवायद तेज कर दी है। प्रशासन अगले तीन माह में सुखना को वेटलैंड एरिया घोषित कर देगा। प्रशासनिक स्तर पर इसकी औपचारिताएं पूरी हो चुकी हैं। मंगलवार को यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को पर्यावरण विभाग ने प्रजेंटेशन दी है। सुखना के वेटलैंड घोषित होते ही इलाके में किसी उद्योग की स्थापना, विस्तार, कचरा निस्तारण के साथ प्रदूषण उत्पन्न करने वाली गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लग जाएगा।
विज्ञापन


यूटी प्रशासन लंबे समय से सुखना लेक के कैचमेंट एरिया को वेटलैंड घोषित किए जाने पर काम कर रहा है। अब इस पर लगभग अंतिम मुहर भी लग चुकी है। पर्यावरण विभाग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सुखना को वेटलैंड घोषित करने में जो भी तकनीकी परेशानियां आ रही थीं, उन्हें लगभग दूर कर लिया गया है। तीन माह के अंदर सुखना को वेटलैंड एरिया घोषित कर दिया जाएगा। इस संदर्भ में चीफ कंजरवेटर ऑफिसर देवेंद्र दलाई ने बताया कि सुखना को वेटलैंड घोषित करने की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


प्रशासन की अनुमति मिलते ही सुखना को वेटलैंड घोषित कर दिया जाएगा। बता दें कि तीन माह पहले पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रशासन ने सुखना को बचाने के लिए एक समिति गठित कर दी थी। अब टीम ने सभी तकनीकी पहलुओं पर बारीकी से विचार विमर्श कर रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी गतिविधियों पर लग जाएंगे प्रतिबंध

सुखना को वेटलैंड घोषित किए जाने के बाद इस क्षेत्र में (संरक्षण और प्रबंधन) नियम, 2017 को लागू कर दिया जाएगा। नियम के लागू होने के बाद इस क्षेत्र में किसी उद्योग की स्थापना या विस्तार या कचरा निस्तारण या प्रदूषण उत्पन्न करने वाली गतिविधियों पर प्रतिबंध लग जाएगा।

क्या होता है वेटलैंड एरिया
वेटलैंड में भूमि के उस क्षेत्र को शामिल किया जाता है, जहां पानी का तल लगभग जमीन की सतह के साथ होता है। ऐसे स्थान जैविक विविधता को प्रोत्साहित करने के साथ भूमिगत जल के प्राकृतिक रीचार्ज, जल शोधन, भू-कटाव को नियंत्रित करने का प्राकृतिक स्रोत होते हैं। देश में अब तक ऐसे 115 वेटलैंड को चिन्हित किया गया है, जिनमें से 26 को अंतरराष्ट्रीय महत्व का माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed