फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administration Facing Lack of Officers

यूटी प्रशासन में हुई अधिकारियों की कमी, कई अफसरों का कार्यकाल पूरा, हालातों पर विशेष रिपोर्ट

Tue, 01 Sep 2020 09:47 AM IST
खुशबू गोयल रिशु राज सिंह, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 01 Sep 2020 09:47 AM IST
सार

  • वित्त व विशेष सचिव का कार्यकाल पूरा, मंगलवार को हो जाएंगे रिलीव
  • डीजीपी का भी कार्यकाल पूरा, दोनों एसएसपी के रेगुलर पद भी खाली
  • एक अधिकारी पर गृह, वित्त, शिक्षा और स्वास्थ्य सचिव की जिम्मेदारी

विज्ञापन
Chandigarh Administration Facing Lack of Officers
यूटी सचिवालय - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

यूटी प्रशासन के कई बड़े विभाग, प्रमुखों का कार्यकाल पूरा होने की वजह से वह अतिरिक्त पदभार के सहारे चल रहे हैं। चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी का कार्यकाल जून में पूरा हो चुका है, जबकि एसएसपी व एसएसपी ट्रैफिक का पद भी अतिरिक्त चार्ज के सहारे चलाया जा रहा है। यूटी प्रशासन के वित्त सचिव व अतिरिक्त वित्त सचिव का पद भी खाली हो गया है। मंगलवार को दोनों अधिकारी चंडीगढ़ से रिलीव हो जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं, शहर के असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर आरके चौधरी का कार्यकाल भी पूरा होने वाला है। चंडीगढ़ के डीजीपी संजय बेनीवाल ने दो साल के डेपुटेशन के लिए 28 जून 2018 को चंडीगढ़ ज्वाइन किया था। नीलांबरी जगदले ने 22 अगस्त 2017 को एसएसपी का पद संभाला था, जबकि शशांक आनंद ने अगस्त 2017 में ट्रैफिक एसएसपी के पद पर आए थे। डीजीपी को छोड़ अन्य दोनों अधिकारी चंडीगढ़ से जा चुके हैं।
विज्ञापन


लेकिन अभी तक उनकी जगह पर नए एसएसपी व ट्रैफिक एसएसपी ने ज्वाइन नहीं किया है। हालांकि, शहर के एसएसपी के लिए कुलदीप सिंह चहल और ट्रैफिक व सिक्योरिटी एसएसपी के लिए 2011 बैच की आईपीएस मनीषा चौधरी का नाम तय माना जा रहा है, लेकिन अभी तक केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दोनों नामों को प्रशासन के पास नहीं भेजा गया है, इसलिए अभी तक चंडीगढ़ के यह दोनों महत्वपूर्ण पद अतिरिक्त चार्ज के सहारे ही चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज रिलीव दो जाएंगे यूटी के दो वरिष्ठ अधिकारी

चंडीगढ़ में एसएसपी का पद पंजाब, ट्रैफिक एसएसपी का पद हरियाणा और डीजीपी का पद यूटी कैडर के अधिकारी के लिए सुरक्षित होता है। शहर के नए डीजीपी को लेकर पूछे गए सवाल पर गृह सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ही डीजीपी का नाम तय करता है। ऐसे में जब एमएचए से किसी अधिकारी का नाम भेजा जाता है, तभी प्रशासन को जानकारी मिलती है।

वहीं, मंगलवार को वित्त सचिव अजॉय कुमार सिन्हा और विशेष सचिव हरीश नैयर भी चंडीगढ़ से रिलीव कर दिए जाएंगे। इन दोनों अधिकारियों के स्थान पर कौन ज्वाइन करेगा, इसे लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। यूटी प्रशासन के डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन ऑफिसर राजीव तिवारी ने बताया कि मंगलवार को वित्त सचिव और विशेष सचिव के विभागों को अन्य अधिकारियों को दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार शहर के असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर आरके चौधरी का कार्यकाल भी पूरा होने वाला है।

एक अधिकारी पर गृह, वित्त, शिक्षा और स्वास्थ्य सचिव की जिम्मेदारी

आईएएस अरुण कुमार गुप्ता के पास गृह सचिव, वित्त सचिव, स्वास्थ्य सचिव, शिक्षा सचिव, लोकल गवर्नमेंट, सिटको के चेयरमैन समेत कई अन्य बड़े विभाग हैं। वित्त सचिव अजॉय कुमार सिन्हा कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद वित्त सचिव का चार्ज अरुण कुमार गुप्ता को दे दिया गया।

अजॉय कुमार सिन्हा के पास यूटी प्रशासन के कई बड़े विभाग थे, जिनमें वित्त विभाग के अलावा चीफ एडमिनिस्ट्रेटर, चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर, इंजीनियरिंग सेक्रेटरी, एस्टेट और हाउसिंग सचिव, हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन, एक्साइज व टैक्सटेशन, लेबर समेत कई अन्य विभाग शामिल रहे हैं। वहीं, मंगलवार को यूटी प्रशासन के विशेष सचिव हरीश नैयर भी रिलीव हो जाएंगे।

हरीश नैयर वित्त विभाग के अलावा ट्रांसपोर्ट विभाग, पर्सोनल, विजिलेंस, यूटी सेक्रेटेरिएट इस्टैबिलिशमेंट सेक्रेटरी, लोकल ऑडिट डिपार्टमेंट के डायरेक्टर, ट्रेजरी व अकाउंट्स के डायरेक्टर पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed