फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh 8th class girl rape, independence day 2017

...तो इस तरह किया गया चंडीगढ़ में 8वीं की छात्रा से रेप, 10 बड़ी बातें

Thu, 17 Aug 2017 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 17 Aug 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
chandigarh 8th class girl rape, independence day 2017
child rape
स्वतंत्रता दिवस के दिन चंडीगढ़ में 8वीं की छात्रा के साथ क्या हुआ और कैसे हुआ, पुलिस की अब तक की जांच में यह साफ हो गया है। आप भी जानिए दरिंदगी की कहानी। 
विज्ञापन


चाकू दिखाकर अगवा किया गया
घर से तिरंगा लेकर परेड में शामिल होने के लिए निकली थी कि एक शख्स ने रास्ते में ही पकड़ लिया। वह बच्ची को चाकू की नोक पर उठाकर ले गया और सेक्टर-23 ट्रैफिक चिल्ड्रन पार्क में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


जान से मारने की धमकी थी
बच्ची ने बताया कि उसने पहले उसका मुंह दबा रखा था, फिर वह बोला कि अगर चिल्लाई तो जान से मार देगा। उसने कहा कि अगर मां बाप को इसके बारे में बताया तो वह उसे ढूंढ लेगा और मार देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर रोज इसी रास्ते से निकलती थी
बच्ची ने बताया कि वह रोज इसी रास्ते से पैदल ही स्कूल जाती है। उस दिन भी हर रोज की तरह घर से स्कूल के लिए निकली थी। पड़ोसियों का भी कहना है कि बच्ची पढ़ने में काफी होशियार है और सीधा स्कूल आती और जाती। 

 

chandigarh 8th class girl rape, independence day 2017
child rape
पंजाबी में बात कर रहा था आरोपी
पुलिस को दिए बयान में बच्ची ने बताया कि वो शख्स पंजाबी में बात कर रहा था। उसने उससे मम्मी पापा का नाम भी पूछा था। उसने बोला कि वह पापा का दोस्त है और स्कूल तक छोड़ देगा,​ फिर उसने मेरा मुंह दबा लिया।

5 संदिग्धों को किया राउंडअप
पुलिस ने पीड़िता के 164 के तहत बयान दर्ज करवाए गए। वहीं, उसके बयानों के आधार पर करीब आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके 4-5 संदिग्ध को राउंडअप भी किया गया। हालांकि, उनसे पुलिस कुछ खास जानकारी नहीं जुटा सकी। 

सीसीटीवी फुटेज में दिखा आरोपी
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को मामले की सीसीटीवी फुटेज मिल चुकी है, जिसमें आरोपी का चेहरा नजर आ रहा है। हालांकि पुलिस मामले में सभी तथ्यों का खुलासा करने से इंकार कर रही है, लेकिन इसी आधार पर वह आरोपी की उम्र 40 के करीब बता रही है। 

पोक्सो एकट के तहत मामला दर्ज 
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 341, 363, 376, पोक्सो 4 के तहत केस दर्ज कर लिया है। चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क का गेट लॉक कर दिया गया है। 5 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी मीडिया को अंदर जाने से रोकने के लिए लगाई गई है, हालांकि नतीजा जीरो ही है।
 

chandigarh 8th class girl rape, independence day 2017
child rape
700 पुलिसकर्मी तैनात थे, फिर भी रेप
सवाल उठाए जा रहे हैं कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर भर में 700 पुलिस कर्मी तैनात थे, उसके बावजूद चाकू दिखाकर बच्ची उठाई गई। रेप किया गया और आरोपी भाग गया। ऐसे में 700 पुलिसकर्मियों की तैनाती कहां पर थी। ना वारदात होने से रोक पाए और ना ही आरोपी को गिरफ्तार कर सके।

बच्ची डर से कुछ छिपा रही है
अब तक की जांच में पुलिस का कहना है कि बच्ची डर से कुछ छिपा रही है। उसके साथ रेप हुआ है, लेकिन वह आरोपी के बारे में नहीं बता रही है। हालांकि आरोपी का स्केच तैयार कर लिया गया है, लेकिन पुलिस को अभी तक भी कुछ क्लीयर नहीं है। 

सीन रिक्रिएट कराया गया
पुलिस ने पूरे मामले का सीन बुधवार को रिक्रिस्ट कराया। लेडी पुलिस कर्मी एसआई इरम रिजवी और सरिता राय बच्ची के साथ उसी समय उसके घर से निकले और वापस पहुंचे। इसमें कुल 46 मिनट लगे, लेकिन कोई सुराग हा​थ नहीं लगा पाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed