फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chance to Storm and rain in Chandigarh

सावधानः बढ़ रहा तापमान, अगले 48 घंटे में तेज आंधी और बारिश के बन रहे आसार

Tue, 21 May 2019 12:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 May 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Chance to Storm and rain in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर

पिछले दो दिन से मौसम शुष्क बना हुआ है। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। रविवार रात का तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था।

विज्ञापन


लगातार दो दिन से गर्मी बढ़ी हुई है। हालांकि इस तपिश से लोगों को जल्द राहत मिलने के आसार बन रहे हैं। 22 मई से जम्मू-कश्मीर के आसपास एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। 23 से 24 मई तक तेज हवा और बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इससे दिन के तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट दर्ज होगी।

विज्ञापन

आमतौर पर मई में तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच जाता है। कई साल तो 40 के पार भी पहुंचा है लेकिन इस बार आधे से ज्यादा मई बीत चुका है, लेकिन गर्मी में कोई खास बढ़ोतरी नहीं है। दरअसल, इसके पीछे की मुख्य वजह वेस्टर्न डिस्टरबेंस है। मई में भी लगातार वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ रहे हैं। इस महीने अब तक तीन वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ चुके हैं। 

चौथा वेस्टर्न डिस्टरबेंस 22 मई को जम्मू कश्मीर के पास एक्टिव हो रहा है। लगातार बदल रहे मौसम से मई के मौसम में लोगों को ज्यादा गर्मी नहीं झेलनी पड़ी है। 22 मई से एक्टिव हो रहे मौसमी सिस्टम से 24 मई तक मौसम खुशनुमा रहेगा। अगले तीन अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री और न्यूतनम तापमान 26 से 27 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किए जाने की संभावना है।

इस बार देरी से आ सकता है मानसून
चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि चंडीगढ़ में मानसून जून के आखिरी सप्ताह में पहुंचता है। हालांकि इस बार केरल में ही दो से तीन दिन देरी से पहुंचने की संभावना जताई गई। ऐसे में चंडीगढ़ में तीन से चार दिन देरी से मानसून आने की संभावना बन रही है। इस बार मानसून सामान्य के आसपास रहने वाला है। पिछली बार 800 एमएम के आसपास बारिश रिकॉर्ड की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed